Scam: हाईकोर्ट की शरण में पहुचे तेजस्वी यादव,सीबीआई के समन को दी चुनौती

Spread the love

Scam: हाईकोर्ट की शरण में पहुचे तेजस्वी यादव,सीबीआई के समन को दी चुनौती

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नौकरी के बदले जमीन देने के मामले में पूछताछ के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा जारी किए गए समन पर रोक की मांग के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की बेंच मामले पर गुरुवार को सुनवाई करेगी।

इससे पहले नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में तेजस्वी यादव मंगलवार को तीसरी बार सीबीआई की पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। अधिकारियों ने बताया था कि चार मार्च और 11 मार्च को पेश नहीं होने पर तेजस्वी यादव को मंगलवार को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस दिया गया था। तेजस्वी मंगलवार को तीसरे नोटिस पर भी पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। सीबीआई ने हाल में तेजस्वी यादव के पिता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। लालू से दिल्ली और राबड़ी से पटना में पूछताछ की गई थी।


Spread the love
और पढ़े  Bihar-  बिहार में डीजे वाहनों पर कसेगा शिकंजा, 15 दिनों में शुरू होगा राज्यव्यापी अभियान, जब्त होंगे वाहन
  • Related Posts

    Bihar-  बिहार में डीजे वाहनों पर कसेगा शिकंजा, 15 दिनों में शुरू होगा राज्यव्यापी अभियान, जब्त होंगे वाहन

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में अब डीजे पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। चल रहे बजट सत्र के दौरान निर्दलीय विधायक बंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि ऐसे वाहनों को प्रतिबंधित…


    Spread the love

    Bihar- खाद की कालाबाजारी पर अपने ही विधायकों के सवाल पर घिरी सरकार, मंत्री ने क्या कहा?

    Spread the love

    Spread the love कालाबाजारी के मुद्दे पर घिरी सरकार खाद की कालाबाजारी का मुद्दे पर जदयू और भाजपा के विधायकों ने सरकार को घेरने की कोशिश की। जदयू विधायक ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *