CBI का भंग:- राबड़ी देवी के आवास पर CBI का छापा,5 घंटे के बाद निकली टीम |

Spread the love

CBI का भंग:- राबड़ी देवी के आवास पर CBI का छापा,5 घंटे के बाद निकली टीम |

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सोमवार सुबह CBI की टीम पहुंची। करीब 5 तक राबड़ी देवी से पूछताछ के बाद टीम राबड़ी आवास से बाहर निकली। CBI अधिकारियों ने मीडियो बातचीत करने की कोशिश लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और चले गए। टीम जमीन के बदले नौकरी केस में पूछताछ कर रही है। इस केस में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती समेत 14 लोग आरोपी हैं। 15 मार्च लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। जिस समय टीम पहुंची, राबड़ी देवी विधान परिषद् जाने की तैयारी कर रही थीं।

इस मामले में डिप्टी सीएम ने कहा कि राबड़ी आवास पर CBI की टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो निकल गए थे। इसके बाद पता चला कि CBI की टीम पहुंची है। बताया कि जमीन के बदले नौकरी केस में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ कर रही है। देखिए, हमलोग तो निश्चिंत हैं। हर महीने सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स आते रहते हैं। 2024 तक यह सिलसिला चलता रहेगा। इससे हमलोगों को कोई फर्क नहीं पड़ा। जब कोई गलत हुआ नहीं तो उसकी चिंता हमलोगों को नहीं है।


Spread the love
और पढ़े  भारत की वह जगह, जहां 14 अगस्त की रात फहराया जाता है तिरंगा,; जानिए..
  • Related Posts

    Bihar- पटना में अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक को मारी गोली, हालत गंभीर,; जानिए …

    Spread the love

    Spread the loveपटना के कंकड़बाग इलाके में शुक्रवार रात ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाने पहुंचे बदमाशों ने विरोध करने पर दुकानदार को गोली मार दी। घटना टेम्पो स्टैंड के पास…


    Spread the love

    Bihar : जहरीली गैस ने बिहार में चार की जान ली, पुराने कुआं से शव निकालने उतरा जवान भी बेहोश

    Spread the love

    Spread the loveडोभी थाना क्षेत्र के गढ़ करमौनी गांव में खेत की सिंचाई के लिए लगे समरसेबल पंप को ठीक करने पुराने कुएं में उतरे चार ग्रामीणों की संदिग्ध जहरीली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *