Amazing love story: भाभी और ननद के प्यार की गजब कहानी,भाभी ने रचाई ननद से शादी…पति को नहीं है एतराज

Amazing love story: भाभी और ननद के प्यार की गजब कहानी,भाभी ने रचाई ननद से शादी…पति को नहीं है एतराज

समस्तीपुर जिले में भाभी और ननद के अजब प्यार की गजब कहानी देखने को मिली। मामला रोसरा थाना क्षेत्र के धारा गांव का है। यहां भाभी को अपनी छोटी ननद से प्यार हो गया, दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगीं। महिला का पति और उसके दो बच्चे भी साथ रहने लगे। बताया जाता है कि शुक्ला देवी का साल 2013 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ प्रमोद से शादी हुई थी। शादी के बाद प्रमोद और शुक्ला की जिंदगी काफी अच्छी चल रही थी और दोनों से दो बच्चे भी हुए। इसी दौरान शुक्ला को अपनी ननद 18 साल की सोनी देवी से प्यार हो गया। शुक्ला ने पांच महीने पहले अपने ननद सोनी से शादी भी रचा ली और दोनों दंपती जीवन जीने लगे। शुक्ला को अपने ही ननद से शादी करने की जानकारी उसके पति प्रमोद को भी मिली, जिसके बाद दोनों की रजामंदी के कारण वह कुछ नहीं बोल सका। शुक्ला की उसकी ननद के साथ हुई शादी से उसके पति प्रमोद को कोई एतराज नहीं था।

शुक्ला के पति का ये है कहना ….

प्रमोद का कहना है कि शुक्ला को जो अच्छा लगता है वह करे, उसके फैसले के साथ हम हमेशा हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उसकी बड़ी ननद उषा देवी 10-15 लोगों के साथ उसके घर पर पहुंचकर शुक्ला की पत्नी सोनी कुमारी को अपने साथ उठाकर ले गई, जिसके बाद शुक्ला ने अपनी बड़ी ननद उषा देवी पर अपनी पत्नी सोनी की अपहरण करने की शिकायत दर्ज कराने रोसरा थाना पहुंची। मामले में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने बताया कि शुक्ला नामक महिला ने थाने में आवेदन देकर अपनी पत्नी सोनी देवी के अपहरण हो जाने की बात कही है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  बिहार में UCC लागू होगा! :नीतीश, मांझी, चिराग, कुशवाहा में कौन गृह मंत्री अमित शाह के साथ
  • Related Posts

    बिहार में UCC लागू होगा! :नीतीश, मांझी, चिराग, कुशवाहा में कौन गृह मंत्री अमित शाह के साथ

    इस तस्वीर में दिख रही जिंदादिली और इससे आ रहा मेल-मिलाप या अपनापन का संदेश आगे भी आता रहेगा? सवाल इसलिए है क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री के समान आचार संहिता…

    बिहार में टला रेल हादसा, महानंदा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,मची अफरा-तफरी

    बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। आरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15484)…