उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में एस.सी./एस.टी. एसोसिएशन की अनौपचारिक बैठक का आयोजन

Spread the love

*आज दिनांक 16.09.22 को उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल के मंडलीय कार्यालय स्थित सभागार में एस.सी./एस.टी एसोसिएशन की अनौपचारिक बैठक का आयोजन किया गया I इस वार्ता तंत्र में प्रशासन सम्बन्धी अनेक महत्वपूर्ण विषयों के साथ साथ रेल कर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मध्य विस्तार से चर्चा हुई I एसोसिएशन ने अपनी अनेक मांगों से प्रशासन को अवगत कराया जिसमे प्रमुख रूप से मंडल की परिधि में आने वाली लखनऊ स्थित LD रेलवे कॉलोनी के सौंदर्यीकरण, चारबाग स्थित एसोसिएशन के कार्यालय का उचित रखरखाव एवं मरम्मत, अन्य रेलवे आवासीय परिसरों का उचित रखरखाव तथा कर्मचारियों की निर्धारित समय पर पदोन्नति सहित कर्मचारी हित एवं कल्याण सम्बन्धी अनेक मुददों को उठाया गया एवं प्रशासन द्वारा इन मांगों को नियमानुसार पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया I इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, श्री सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि यह वार्ता अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी समय में इस प्रकार के वार्ता तंत्र के माध्यम से प्रशासन एवं एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास के द्वारा मंडल को अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त होंगी तथा मंडल सफलताओं के नए आयामों को स्पर्श करेगा I इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं एस.सी./एस.टी एसोसिएशन के कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष श्री जनार्दन प्रसाद एवं मण्डल मंत्री श्री अखिलेश चन्द्र गौतम सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे I

(रेखा शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
उत्तर रेलवे,लखनऊ


Spread the love
और पढ़े  मथुरा हिंसा- मथुरा बवाल पर CM योगी के निर्देश से पुलिस अलर्ट, पथराव करने वालों की धरपकड़ शुरू
  • Related Posts

    फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

    Spread the love

    Spread the loveहाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र…


    Spread the love

    एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध तरीके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *