सौरभ हत्याकांड: कोर्ट में बोली मुस्कान- न मैंने नीला ड्रम खरीदा और न बेहोश करने वाली दवा

ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को 13 महीने बाद हत्यारोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट में पूछ गए सवालों के ज्यादा जवाब में मुस्कान ने नहीं में दिए। उसने कहा कि न उसने नीला ड्रम खरीदा और न ही मेडिकल स्टोर से बेहोश करने वाली दवा। इस दौरान मुस्कान की बेटी राधा उसकी गोद में थी।

 

सौरभ की हत्या को लेकर इतना आक्रोश था कि 19 मार्च को दोनों की पेशी के दौरान वकीलों ने साहिल की पिटाई कर दी थी। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद से दोनों हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश नहीं किया जा रहा था। दोनों की जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हो रही थी। 

Muskaan Tells Court She Didn’t Buy Blue Drum or Anesthetic
इस केस में 22 गवाहों ने बयान दर्ज कराए हैं। जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) कृष्ण कुमार चौबे ने बताया कि सौरभ हत्याकांड की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुपम कुमार की अदालत में चल रही है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 353 की कार्यवाही के लिए मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में लाया गया। दोनों से गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने 15 से अधिक सवाल पूछे जा सकते हैं।
तीन मार्च 2025 की रात सौरभ की हत्या कर दी गई थी। मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला पर ब्रह्मपुरी थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा था। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।
न्यायालय में गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद अब नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 351 (पहले सीआरपीसी की धारा 313) की कार्यवाही चल रही गई। आरोपी अपनी सफाई में कोई गवाह या साक्ष्य नहीं दे पाए तो केस में अंतिम बहस शुरू होगी। न्यायालय के आदेश पर उन्हें कोर्ट में पेशी पर बुलाया गया। इस केस में इसी माह फैसला आ सकता है।
और पढ़े  अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े
  • Related Posts

    अयोध्या- बड़ी देवकाली माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय माता दी के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी अयोध्या

      रामनगरी अयोध्या में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को…

    UP फतह के लिए भाजपा का गुजरात फॉर्मूला: नौ रिपीट रणनीति, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ

    उत्तरप्रदेश में एंटी इंकम्बेंसी को मात देकर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने टिकट वितरण के मामले में सफल गुजरात फार्मूला अपनाने के संकेत दिए हैं। पार्टी ने…