सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा- छात्रों की आवासीय सुविधाओं पर चल रही उच्चस्तरीय बैठक खत्म, जानें…

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक संकरी गली में लड़कों के छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत रविवार को भरभरा कर ढह गई। जमींदोज हुई इस इमारत हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बिल्डिंग गिरने के बाद धूल का गुबार उठता दिख रहा है।

 

सत्य निकेतन इमारत ढहने पर कॉकरोच जनता पार्टी ने की यह मांगें

सत्य निकेतन इमारत ढहने पर कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि जवाबदेही न होने से ऐसी घटनाएं बार-बार होती हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी इसे हर साल होने वाली घटना बताया। पार्टी ने सात मांगें रखी हैं, जिसमें स्वतंत्र आपराधिक जांच पहली है। सीजेपी के मुताबिक, सिर्फ़ इस घटना की ही नहीं, बल्कि पीजी मालिकों, नेताओं और दूसरे लोगों के बीच बने बड़े नेटवर्क की भी जांच होनी चाहिए। दूसरी मांग यह है कि सरकार को दिल्ली और पूरे देश की सभी इमारतों का इंजीनियरिंग-लेवल का स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाना चाहिए, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों और उन जगहों पर खास ध्यान दिया जाए जहां छात्र पढ़ते और रहते हैं। देश का भविष्य हमारे युवा हैं। उन्हें सुरक्षित माहौल देना हर किसी की ज़िम्मेदारी है। तीसरी मांग उन 13 ज़िला कमेटियों के बारे में है जो हौज़ रानी घटना के बाद बनाई गई थीं। उनका काम ऐसी सभी इमारतों का ऑडिट करना, सरकार को रोज़ाना और हफ़्ते की रिपोर्ट भेजना और नियमों को लागू करना था। ऐसा नहीं हुआ। तीन महीने बीत चुके हैं और कमेटी निष्क्रिय हो गई हैं। हमने जांच की, तो पता चला कि काम नहीं हुआ है। इसलिए, इन कमेटियों के सभी रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाने चाहिए, जिसमें यह जानकारी हो कि कितने सर्वे किए गए, कितनी इमारतें सील की गईं, क्या कार्रवाई की गई।

हरिराम की पत्नी हैं पीजी की मालकिन

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर अतिरिक्त डीसीपी अभिमन्यु पोसवाल ने कहा, “इसमें 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआत में हमें जानकारी मिली थी कि हरिराम गुप्ता इसके मालिक हैं और वही पीजी की देखरेख करते हैं। 10 टीमें बनाई और उन्हें गिरफ्तार करने के बाद में पता चला की उनकी पत्नी इसकी मालिक है और उनका बेटा पीजी को संचालित करता था तो उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। हमारे पास 1:34 पर कॉल आई थी। तुंरत एनडीआरएफ और अन्य सर्विस को आने की सूचना दी जाती है। लगातार राहत बचाव कार्य चलता है। अभी 5 बजे राहत बचाव कार्य खत्म हो गया है। 12 लोगों को निकाला गया था जिसमें से 9 छात्र और 3 मजदूर थे…पूछताछ में मालिक ने बताया कि कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूर ने बताया कि बेसमेंट में काम चल रहा था जिसकी वजह से मकान गिर गया।”

घटना के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट्स फैकल्टी में सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी एमसीडी कमिश्नर के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली में छात्रों की आवासीय सुविधाओं पर उच्चस्तरीय संयुक्त बैठक

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने बताया कि उपराज्यपाल और संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पुलिस और NDRF की तैनाती पर चर्चा हुई। प्रतिक्रिया समय को कम करने के तरीकों पर भी विचार किया गया। छात्रों की आवासीय सुविधाओं में कमी दूर करने पर भी बात हुई। जस्टिस गाबा समिति की रिपोर्ट के आधार पर पीजी और कोचिंग संस्थानों के विनियमन पर भी चर्चा हुई।

और पढ़े  गांधी-शास्त्री जयंती आज-: राजघाट पर बापू को किया नमन, राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ी कार्रवाई

हरिराम गुप्ता, उसका बेटा महेश और पत्नी उर्मिला गिरफ्तार की गई। सूत्रों के मुताबिक, हरिराम गुप्ता और उसके बेटे महेश के नाम पर बिजली का कनेक्शन था। वहीं प्रॉपर्टी के कागजों में बिल्डिंग हरिराम गुप्ता की पत्नी उर्मिला के नाम दर्ज थी। तीनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हादसे की वजह और जिम्मेदारी तय करने के लिए पूछताछ कर रही है।

हरिराम और उसकी पत्नी और बेटा महेश भी गिरफ्तार

समाचार एजेंसी, एएनआई के मुताबिक, सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक हरिराम, उसकी पत्नी उर्मिला और उनके बेटे महेश को गिरफ़्तार किया है।
  • Related Posts

    आज के अहम घटनाक्रम इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन- राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल

    विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च करेंगे। प्रस्तावित मार्च…

    BJP: विपक्ष के चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च पर संबित पात्रा का पलटवार, कहा- संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश

    इंडिया ब्लॉक मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग के तक मार्च करेगा। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक…