सलीम हमला मामला: जीशान के बाद उसका भाई गुलफाम भी ढेर, गोल टोपी से हुई पहचान, मिला ये सामान

Spread the love

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर पेपर कटर से जानलेवा हमला करने का दूसरा आरोपी गुलफाम मंगलवार रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। एक लाख के इनामी आरोपी की मठभेड़ क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम थाना पुलिस के साथ हुई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी को यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए हमले में दोनों भाई गुलफाम और जीशान साथ थे। वारदात के बाद दोनों के बाइक पर जाते हुए के कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे। सलीम पर हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर करते हुए हमलावरों को न बख्शने की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना में शामिल दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर की थी। इसके बाद गुलफाम और जीशान पर एक- एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। पुलिस ने 01 मार्च को छोटे भाई जीशान को लोनी में हुई मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया था। उस दौरान बड़ा भाई गुलफाम अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। पुलिस उसी दिन से गुलफाम के पीछे लगी हुई थी।

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार ने बताया कि जीशान के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद उसके भाई गुलफाम की तलाश की जा रही थी। सूचना मिली कि गुलफाम इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में है। जिसके बाद पुलिस टीम को चेकिंग के लिए लगाया गया। रात करीब 9:15 बजे वसुंधरा में बिजली घर के पास गुलफाम अपने साथी के साथ आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा तो उसने बाइक को तेजी से घुमा लिया और भागने लगा। इस बीच बाइक फिसल कर गिर गई और बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

और पढ़े  IT छापा : बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के पास सरकारी ठेकों की भरमार, दो साल में दोगुना हुआ कारोबार

बदमाशों की गोली से पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार शुक्ला व संदीप कुमार बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में बाइक के नजदीक फायरिंग कर रहा बदमाश पुलिस की गोली सीने पर लगने से घायल हो गया। जबकि अंधेरे का लाभ उठकर उसका साथी भाग गया।

घायल बदमाश की पहचान गुलफाम पुत्र बुनियाद अली निवासी कस्बा सैदनगली थाना सैदनगली जनपद अमरोहा हाल पता अली हसन के मकान में किरायेदार, मंगल बाजार, मदर इंडिया स्कूल के पीछे खोड़ा थाना, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। घायल को जिला अस्पताल ने भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बचे एडीसीपी
मुठभेड़ के दौरान बुलेट प्रूफ जैकेट होने की वजह से एडीसीपी अपराध अमित सक्सेना और सब इंस्पेक्टर बॉबी सिंह बाल-बाल बच गए। आरोपी गुलफाम का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। गुलफाम के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस, एक हाई स्पीड बाइक और बैग में कुछ कपड़े समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
गोल टोपी से हुई बदमाश की पहचान
एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि गुलफाम से 32 बोर की एक पिस्टल, दो कारतूस, एक बगैर नंबर की केटीएम बाइक, एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एक पिट्ठू बैग बरामद हुआ है। बताया कि गोल टोपी लगाए गुलफाम सीसीटीवी फुटेज से मैच हुआ है। उसके बैग में स्वेटर, एक अन्य गोल टोपी, जैकेट और मोबाइल चार्जर बरामद किया गया है।
सलीम का सिर कलम करने की दी थी धमकी
दो दिन पहले मुठभेड़ में मारे गए जीशान का क्राइम ब्रांच की टीम ने इंस्टाग्राम अकाउंट खंगाला। इसमें कट्टरपंथी के कई वीडियो की पुलिस जांच कर रही है। एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को दोनों भाइयों ने सलीम वास्तिक पर चाकुओं से हमला किया था। सलीम ने अपना बचाव करते हुए लोहे की छड़ या अन्य वस्तु से हमलावरों से बचाव किया। इस दौरान नुकीला हथियार लगने से गुलफाम का दायां हाथ जख्मी हो गया था, जिसका उपचार गुलफाम ने गुरुग्राम में कराया। उसके दायें हाथ में टांके लगे थे।

Spread the love
  • Related Posts

    होली पर हत्या- पूजा कर लौट रहे युवक के सिर में गोली मारी, परिजन-ग्रामीणों में आक्रोश

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में पूजा कर लौट रहे बाइक सवार युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर परिजनों, ग्रामीणों…


    Spread the love

    वृंदावन- प्रेम मंदिर में रंगोत्सव की धूम भक्तों ने जमकर खेली होली, गूंजे ‘राधे-राधे’ के जयकारे

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में धुलंडी के अवसर पर प्रसिद्ध प्रेम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली। रंग, गुलाल और फूलों की बौछार के बीच देश-विदेश से आए भक्तों…


    Spread the love