आज से भारत में शुरू हुई आईफोन 17 की बिक्री, दिल्ली से लेकर मुंबई तक एपल स्टोर के बाहर लगीं लंबी लाइनें..

Spread the love

 

दिग्गज टेक कंपनी एपल ने आज से आईफोन 17 सीरीज की बिक्री 19 सितंबर से शुरू हो गई है। हर बार की तरह इस बार भी नए आईफोन का क्रेज लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक एपल स्टोर के बाहर फैंस की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। 9 सितंबर को लॉन्च हुई नई आईफोन 17 सीरीज की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों से कतारों में खड़े हैं।

मंबई से लेकर दिल्ली तक आईफोन का क्रेज
मुंबई के बीकेसी में एपल स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखी गईं हैं। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एपल शोरूम के बाहर सैकड़ों की तादाद में लोग लाइन में खड़े नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  कुछ लोग 7 से 8 घंटे से इंतजार कर रहे थे, वहीं कई उपभोक्ताओं ने पहले से बुकिंग कर रखी थी।
बीकेसी स्थित एपल स्टोर के सामने कतार में खड़े एक ग्राहक मनोज का कहना है कि मैं हर बार अहमदाबाद से आता हूं… मैं सुबह 5 बजे से इंतजार कर रहा हूं। वहीं एक अन्य ग्राहक का कहना था कि आईफोन 17 का ऑनलाइन रिव्यू बहुत अच्छा हैं। मुझे नहीं पता कि मुझे आईफोन मिलेगा या नहीं… देखते हैं कि एपल का बुखार बढ़ता है या घटता है।
फोन के लिए लोग रात 12 बजे से लगे लाइनों में
आईफोन का नया सीरीज खरीदने के लिए हर बार क्रेज देखा जाता है। दिल्ली के साकेत के सेलेक्ट सिटी वॉक में भी लोग लंबी कतार में खड़े दिखे। साकेत में लोग आईफोन 17 खरीदने के लिए आधी रात 12 बजे से कतार में खड़े हो गए। भीड़ को देखते हुए यहां सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।
नए आईफोन 17 में क्या है खास?
एपल इवेंट में आइफोन 17 प्रो और आइफोन  17 प्रो मैक्स सबसे बड़े लॉन्च रहे। दोनों डिवाइस A19 प्रो चिप पर चलते हैं, जो 3nm तकनीक से बनी है और इसमें 6-कोर CPU, 6-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine मौजूद है। आइफोन  17 प्रो में 6.3-इंच जबकि  प्रो मैक्स में 6.9-इंच  सुपर रैटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 nits तक जाती है।

और पढ़े  खटपट?: शाह से मिले 3 मुस्लिम सांसद, जताई समर्थन की इच्छा, तृणमूल के आधा दर्जन बागियों की पसंद BJP

आईफोन 17 प्रो मैक्स को अब तक का सबसे पावरफुल बैटरी बैकअप देने वाला आईफोन बताया जा रहा है। दोनों ही मॉडल 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और 20 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाते हैं। कैमरा सेटअप में तीन 48MP सेंसर दिए गए हैं, जबकि प्रो मैक्स में 8x ऑप्टिकल और 40x डिजिटल जूम की सुविधा है। फ्रंट कैमरा 18MP का है, जो डुअल रिकॉर्डिंग और पोर्ट्रेट मोड को सपोर्ट करता है।

स्टैंडर्ड आईफोन 17 में A19 चिप और 6.3-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें डुअल 48MP रियर कैमरा और 18MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आता है और इसकी स्टोरेज 256GB से शुरू होती है।

आईफोन Air को अब तक का सबसे पतला आईफोन बताया जा रहा है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है। इसमें 6.5-इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है और यह A19 Pro चिप व नए C1X मोडेम पर काम करता है। फोन में 48MP रियर और 18MP फ्रंट कैमरा है। बैटरी 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देती है और केवल 30 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है।

आईफोन 17 Series की कीमत
आईफोन 17 स्टैंडर्ड: 82,900 रुपये
आईफोन 17 प्रो की शुरूआती कीमत: 1,34,900 रुपये
आईफोन 17 प्रो मैक्स की शुरूआती कीमत: 1,49,900 रुपये
आईफोन 17 Air शुरूआती कीमत: 1,19,900 रुपये


Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के…


    Spread the love

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveशिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के…


    Spread the love