एस.जयशंकर- विदेश मंत्री एस जयशंकर नीदरलैंड दौरे पर,आतंकवाद के खिलाफ समर्थन के लिए जताया आभार

Spread the love

 

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर ने अपने नीदरलैंड दौरे पर सोमवार को वहां के विदेश मंत्री कैस्पर वेल्दकैंप से मुलाकात की। इस मुलाकात में विदेश मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले पर नीदरलैंड के समर्थन के लिए आभार जताया। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में नीदरलैंड सरकार की मेहमाननवाजी की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि नीदरलैंड के विदेश मंत्री के साथ बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा हुई।

 

हेग में भारतीय समुदाय से भी मिले विदेश मंत्री
भारतीय विदेश मंत्री ने नीदरलैंड के रक्षा मंत्री रुबेन ब्रकेलमैंस से भी मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर चर्चा की। विदेश मंत्री जयशंकर ने हेग में भारतीय मूल के लोगों भी मुलाकात की और उनसे भारत और नीदरलैंड के संबंधों को मजबूत करने में योगदान देने की अपील की। डॉ. जयशंकर सोमवार को ही नीदरलैंड पहुंचे। 19 मई से लेकर 24 मई तक भारतीय विदेश मंत्री विदेश दौरे पर हैं। इस दौरान वे नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की यात्रा करेंगे।

 

 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद इन देशों ने भी किया था भारत का समर्थन
गौरतलब है कि इन तीनों ही देशों ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन किया था। डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिकसन ने भारत का समर्थन करते हुए आतंकवाद की निंदा की थी। साथ ही उन्होंने आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की थी। भारत और नीदरलैंड के बीच 75 साल पुराने कूटनीतिक संबंध हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच मजबूत राजनीतिक, आर्थिक और वाणिज्यिक संबंध हैं।

और पढ़े  छोड़िए एफडी, सरकारी बॉन्ड्स अपनाइए, कम जोखिम में बेहतर रिटर्न और सुरक्षित भविष्य का नया रास्ता, जानिए कैसे?

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल Election: कोलकाता में तेज आंधी-बारिश में फंसा CM ममता का हेलिकॉप्टर, चुनाव प्रचार से लौट रहीं थीं ममता

    Spread the love

    Spread the love   कोलकाता में तेज आंधी और बारिश के कारण गुरुवार को हवाई यातायात प्रभावित हो गया, जिससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर को उतरने में दिक्कतों का सामना करना…


    Spread the love

    ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी- कहा- फिर पीछे जाने का मौका नहीं

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को जल्द गंभीर…


    Spread the love