रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 18 वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं हैं। कीव को तबाह करने के लिए रूस फाइनल तैयारी में लगा है। कई देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद रूसी सैनिक यूक्रेन पर बम बरसाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी प्रशासन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता पर पाबंदी लगा दी है। वहीं इंटरनेशनल कोर्ट में भी रूस को घेरने की तैयारी हो रही है
यूक्रेन में रूस अभी पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है। कई शहरों पर रूसी सेना ने हमले और तेज कर दिए हैं। इस बीच यूक्रेन को हथियारों की मदद देने के लिए अमेरिका 20 करोड़ डॉलर जुटा रहा है।
समाचार एजेंसी के मुताबिक यूक्रेन का कहना है कि रूसियों ने कीव के पास एक बच्चे सहित सात लोगों को गोली मारी दी।
Russia – Ukraine War : रूसी सैनिकों ने मारी 7 लोगों को गोली, अमेरिका जुटा रहा यूक्रेन के लिए 20 करोड़ डॉलर की फंडिंग।
