UGC पर हल्लाबोल: भाजपा दफ्तर में घुसे लोग, हिंदू संगठन और पार्टी के कार्यकर्ता भी विरोध में शामिल

 

 

यूजीसी कानून के विरोध में बुधवार को सवर्ण समाज के लोगों ने शहर से लेकर बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र और गढ़ तहसील तक जोरदार प्रदर्शन किया। डहराकुटी से गढ़ तक पैदल मार्च निकालते हुए लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस विरोध मार्च में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता, बजरंग दल और करणी सेना के कार्यकर्ता सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े सवर्ण समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे।

यह विरोध यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए कानूनों के खिलाफ था, जिसका सवर्ण समाज के लोग कड़ा विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल लोगों का मानना है कि इन कानूनों से उनकी संस्कृति और समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने सरकार से इन कानूनों पर पुनर्विचार करने और उन्हें वापस लेने की मांग की।

 

भाजपा कार्यालय में घुसकर की नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग भाजपा कार्यालय में घुस गए। इसके बाद लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ समय के लिए गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

और पढ़े  भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका
  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित

    चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए…