बवाल: बिहार में डिप्टी CM विजय सिन्हा के काफिले को रोका गया,काफिले पर फेंकीं चप्पलें, सिन्हा बोले- राजद के गुंडों की छाती पर बुलडोजर चलेगा

Spread the love

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार को लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले को घेरने, चप्पलें फेंकने और ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाने का मामला सामने आया है। इसका आरोप राजद समर्थकों पर लगा है। कहा जा रहा है कि मौके पर मौजूद समर्थकों ने ‘विजय कुमार सिन्हा मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और चप्पलें फेंककर विरोध जताया।

 

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय सिन्हा चुनाव प्रचार के लिए इलाके से गुजर रहे थे। आरोप है कि इसी समय राजद समर्थकों ने उनकी गाड़ी को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। मौके पर पुलिस बल मौजूद था, जिसने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भीड़ को वहां से हटाया। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि स्थिति अब सामान्य है और मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, इस घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने बयान दिया है कि भीड़ में राजद के गुंडे हैं। गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया है। खुड़ियारी गांव के 404 और 405 बूथ नंबर हैं। सिन्हा ने आगे यह भी कहा कि उनको पता है कि एनडीए सत्ता में आ रही है इसलिए उनकी छाती पर बुलडोजर चलेगा।

 

गांव में बूथ कैप्चरिंग की सूचना पर एसपी पहुंचे थे, तभी उप मुख्यमंत्री का हुआ विरोध
लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड के खुड़ियारी गांव स्थित बूथ संख्या 404 और 405 पर बूथ कैप्चरिंग की सूचना मिलने पर एसपी अजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा बलों ने गांव में फ्लैग मार्च कर लोगों में विश्वास बहाल किया।

और पढ़े  Bihar- देवेश कुमार के इस्तीफे पर छिड़ा घमासान, दीपक प्रकाश ने क्यों कहा- अलग-अलग मुद्दों को आपस में न जोड़ें?

इसी दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह भी गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका विरोध किया। आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी पर जूते-चप्पल और गोबर फेंका। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल,उग्र भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी

    Spread the love

    Spread the loveपटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव…


    Spread the love

    Bihar: अस्पताल का गजब कारनामा! टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveबेगूसराय जिले के अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के टूटे…


    Spread the love