Bihar Election: बिहार में 3 बजे तक 53.77% मतदान,लखीसराय में डिप्टी CM और राजद MLC के बीच भिड़ंत

आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। उपमुख्यमंत्री  विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पथराव के बाद खुड़ियारी गांव में सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया है। अब तक 121 सीटों पर 60.18 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

 

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक 63.18 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को शाम 5 बजे तक औसतन 60.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। मधेपुरा में 65.74%, सहरसा में 62.65%, दरभंगा में 58.38%, मुजफ्फरपुर में 65.23%, गोपालगंज में 64.96%, सीवान में 57.41%, सारण में 60.90%, वैशाली में 59.45%, समस्तीपुर में 66.65%, बेगूसराय में सर्वाधिक 67.32%, खगड़िया में 60.65%, मुंगेर में 54.90%, लखीसराय में 62.76%, शेखपुरा में न्यूनतम 52.36%, नालंदा में 57.58%, पटना में 55.02%, भोजपुर में 53.24% और बक्सर में 55.10% मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक बेगूसराय में और सबसे कम पटना में मतदान हुआ।

 

पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने लगाए गंभीर आरोप

मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण के चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जमालपुर के जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार के घर पुलिस पहुंची, उनके साथ मारपीट कर थाने ले गई। शैलेश कुमार का आरोप है कि पुलिस ने उनके कई समर्थकों को बिना किसी कारण हिरासत में लिया और दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही है ताकि उनके चुनाव अभियान को कमजोर किया जा सके। पूर्व मंत्री ने जिला प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं जिले की तारापुर, जमालपुर और मुंगेर विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण और सामान्य रूप से जारी है।

और पढ़े  बिहार में बाढ़: NASA ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार की भयावह तस्वीर...

 

राजद MLC और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बीच भिड़ंत

लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजद MLC के बीच तकरार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। विजय सिन्हा में कहा कि राजद एमएलसी ने शराब पी ली है। इसीलिए ऐसा कर रहे हैं। वहीं एमएलसी अजय कुमार सिंह ने कहा कि रात में इनको पैसा बांटने नहीं दिया गया। इसीलिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी पर उतर आए। वह चुनाव हार गए इसलिए बौखला गए हैं। विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है। उन पर हमला नहीं हुआ। वो कई दिनों से ये नाटक रचने का प्रयास कर रहे थे।

  • Related Posts

    बिहार में बाढ़: NASA ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार की भयावह तस्वीर…

    नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, गोपालगंज, वैशाली और मुजफ्फरपुर के कई गांव डूब चुके हैं। लोग…

    बिहार: ससुराल में दामाद को जंजीर से बांधकर पीटा, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, शरीर पर मिले चोट के निशान

    किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल टोला डोहर निवासी अकील अख्तर को उनके ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के अनुसार,…