RSS प्रमुख मोहन भागवत ने की पीएम मोदी से मुलाकात,अमित शाह भी रहे मौजूद

Spread the love

 

 

हलगाम हमले के बाद आगे की रणनीति को लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। यह मुलाकात पहलगाम आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में हुई है। जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक आतंकी हमले के सिलसिले में हुई। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह भी भागवत के साथ बैठक में मौजूद थे। पाकिस्तान से संबंध रखने वाले आतंकवादियों द्वारा 22 अप्रैल को किये गए आतंकी हमले के बाद, सरकार द्वारा जवाबी कार्रवाई के विकल्पों पर विचार किए जाने के बीच प्रधानमंत्री आवास पर दोनों नेताओं (शाह और भागवत) ने अपने विचार साझा किए।

आरएसएस को केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा का वैचारिक मार्गदर्शक माना जाता है, इसलिए यह बैठक मायने रखती है। यह बैठक, मोदी द्वारा यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों सहित शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता किये जाने के बाद हुई।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की है।

आरएसएस ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए इसे राष्ट्र की एकता और अखंडता पर हमला बताया है और इसे अंजाम देने वालों को उपयुक्त सजा देने की मांग की। संघ ने कहा, सभी राजनीतिक दलों और संगठनों को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर इस आतंकी हमले की निंदा करनी चाहिए। सरकार को प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक राहत और सहायता सुनिश्चित करनी चाहिए और इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की उपयुक्त सजा सुनिश्चित करनी चाहिए।’

और पढ़े  LPG Gas: महंगे एलपीजी सिलिंडर ने बिगाड़ा छात्रों का बजट, तैयारी पर असर, दिल्लीवाले पीएनजी की ओर

यह मुलाकात इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि, आरएसएस के 100 वर्षों के इतिहास में संभवत: पहली बार कोई सर संघचालक प्रधानमंत्री से मिलने उसके आवास पहुंचे हैं। अब तक प्रधानमंत्री और संघ प्रमुखों की बैठक अलग-अलग कार्यक्रमों में ही होती रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    सुलह की असंभव-सी लगती मेज पर आज अमेरिका-ईरान आमने-सामने, 11 साल बाद सीधी बातचीत के आसार

    Spread the love

    Spread the love     1979 में जब ईरान में इस्लामिक क्रांति आई, तब अमेरिका और ईरान के बीच की दोस्ती टूट गई। तब से दोनों देश सीधे बात करने…


    Spread the love

    सुप्रीमकोर्ट- वकील ने दायर की अलग-अलग 25 जनहित याचिकाएं, पहले भी कर चुके थे अटपटी मांग, SC ने दी यह सलाह

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को 25 अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर करने वाले वकील को सलाह दी कि उन्हें अदालत में आने के बजाय संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना…


    Spread the love