छात्रा से दरिंदगी:- ट्यूटर बना शैतान, छात्रा बोली- ट्यूटर खेलता था ‘गंदा’ गेम, माननी पड़ती थी जीतने वाले की बात

 

 

दिल्ली के नांगलोई इलाके में डिप्लोमा की परीक्षा की तैयारी कर रही 18 साल की एक छात्रा ने ट्यूटर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी उसके पिता का दोस्त है। पीड़िता की शिकायत पर नांगलोई थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खेलता था गंदा गेम
छात्रा परिजनों के साथ नांगलोई इलाके में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी है। डिप्लोमा की परीक्षा की तैयारी के लिए 19 अप्रैल से ट्यूशन पढ़ने जाने लगी। वह दसवीं में भी उससे ट्यूशन पढ़ चुकी थी। उस दौरान वे दोनों एक गेम खेलते थे। जिसमें जीतने वाले जो भी कहता था उसे पूरा करना पड़ता था।

 

 

कॉफी पिलाने और गले लगने को कहा
24 अप्रैल को आरोपी ने उसी गेम में जीत दर्जकर उसे कॉफी पिलाने और गले लगाने को कहा। जो पीड़िता को काफी खराब लगा। 26 अप्रैल को फिर गेम खेला और इस बार अश्लील हरकत करते हुए निजी अंग से छेड़छाड़ करने लगा। उसकी हरकत से वह काफी डर गई। वह तुरंत घर चली गई। उसने अपनी मां को सारी बात बताई।

पिता के आने के बाद थाने में दी शिकायत
फिर पिता के घर आने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की। जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़े  एफआईआर: CJP के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन
  • Related Posts

    प्रदर्शन पड़ा भारी: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आशुतोष रांका और सौरव दास

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया…

    दिल्ली: CJP नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पहली बार ट्रेस पासिंग का मामला, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

    दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में प्राथमिकी…