रुड़की छात्र संघ चुनाव: 6 में से चार पदों पर एनएसयूआई का कब्जा, दो पर एबीवीपी, समर्थकों ने जताई खुशी

केएल डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई ने छह में से चार पदों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाया, जबकि दो पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने बाजी मारी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समर्थकों ने जीत पर खुशी जताते हुए विजेताओं का स्वागत किया।

चुनाव में कुल 335 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 148 छात्र और 187 छात्राएं शामिल रहीं। मतदान के बाद मतगणना कराई गई, जिसमें एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने अध्यक्ष समेत चार पदों पर जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर आर्यन विजेता रहे।
उपाध्यक्ष पद पर मयंक, संयुक्त सचिव पद पर खुशी धीमान और कोषाध्यक्ष पद पर अंजली शर्मा ने जीत दर्ज की। वहीं, एबीवीपी के खाते में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और महासचिव पद गया।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निधिपाल और महासचिव पद पर यश पंवार विजेता घोषित किए गए। परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिसर में समर्थकों ने विजेता प्रत्याशियों को बधाई दी। शपथ ग्रहण के दौरान पदाधिकारियों ने छात्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

और पढ़े  उत्तराखंड: अक्तूबर में केदारनाथ आएंगे पीएम मोदी, पूजा अर्चना के साथ करेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • Related Posts

    एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार

          जनता की सुनवाई, प्रभावी कानून व्यवस्था एवं हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना होगी प्राथमिकता, एसपी श्री हरबंस सिंह ने आधिकारिक रूप से हल्द्वानी के…

    प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी

    फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला पाने वाले तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से सत्यापन होने के बाद बुधवार को तीसरी…