रुड़की: फिर चर्चाओं में खानपुर के पूर्व विधायक चैंपियन, शादी समारोह में डांसर पर नोट उड़ाते दिखे, वायरल हुआ वीडियो

उत्तराखंड में खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन फिर चर्चाओं में हैं। उनका एक शादी समारोह में डांसर पर नोट उड़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि चैंपियन सोफे पर बैठे हैं और वे लोगों के सिर पर नोट घुमाकर डांसर को पकड़ा रहे हैं। उनके चारों तरफ डांस देखने वालों की भीड़ लगी है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पहले दिल्ली रोड स्थित एक शादी समारोह का है। 

 पहले भी सुर्खियों में रहे पूर्व विधायक

पूर्व विधायक पहले भी कई बार सुर्खियों में रहे हैं।

  • साल 2006 में विधायक चैंपियन ने कई मगरमच्छों पर गोलियां दागी थी। वहीं 2006 में ही बहादराबाद में रोडवेज बस को साइड न देने पर उसके चालक पर फायर झोंक दिया था।
  • वर्ष 2010 में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मंगलौर में एक कार्यक्रम के दौरान आवेश में आकर फायर झोंक दिया। हालांकि इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।
  • साल 2013 में भी तत्कालीन मंत्री हरक सिंह के आवास पर डिनर पार्टी में उन्होंने डांस करते वक्त अचानक गोली चला दी। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी विवेकानंद खंडूड़ी जख्मी हो गए थे।
  • साल 2015 में भी चैंपियन गोली चलाने को लेकर चर्चा में रहे। हरिद्वार के पथरी में खनन को लेकर उन पर स्थानीय ग्रामीणों पर गोली चलाने का आरोप लगा था। हालांकि बाद में मामला सुलटा लिया गया।
  • साल 2018 अपनी ही पार्टी के विधायक देशराज कर्णवाल से विवाद को लेकर भी उन्होंने खूब सुर्खियां बंटोरी। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता का दर्जा न दिए जाने को लेकर बयान देकर पार्टी को असहज किया।
  • साल 2019 में चैंपियन दिल्ली के उत्तराखंड सदन में टीवी चैनल के पत्रकार को थप्पड़ मारने के आरोप को लेकर चर्चा में आए थे। हालांकि इस आरोप को उन्होंने गलत बताया था।
और पढ़े  श्रीनगर: महिला की मौत के बाद भड़का आक्रोश, अफसरों ने गुलदार को मारने का आदेश पढ़कर सुनाया तो शांत हुए ग्रामीण
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…