चमोली- चारधाम जाएंगे रोडवेज के टैंपो ट्रेवलर, होगी बुकिंग, हरिद्वार से भी बसों को चलाने की तैयारी

Spread the love

रिवहन निगम ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारी तेज की है। निगम ऋषिकेश के अलावा हरिद्वार से भी चारधाम के लिए बसों का संचालन की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा पहली बार रोडवेज चारधाम के लिए बुकिंग ट्रैंपो ट्रेवलर की सुविधा भी देगा। साथ ही यात्रा के लिए 100 बसों का बेड़ा भी रिजर्व में रखा जाएगा।

 

अभी रोडवेज की ट्रैंपो ट्रेवलर की देहरादून-मसूरी, नैनीताल-हल्द्वानी रूट पर संचालित होती है। इसमें फुटकर यात्री सफर करते हैं। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत रोडवेज हरिद्वार से ट्रैंपो ट्रैवलर की बुकिंग की सुविधा भी देगा। इसके लिए छह ट्रैंपो ट्रैवलर का बेड़ा रहेगा। यात्रियों की सुविधा और विकल्प को लेकर भी रोडवेज ने अधिक फोकस किया है। अभी रोडवेज की ऋषिकेश से बस सेवा चारधाम रूट पर संचालित होती है, इस बार हरिद्वार से भी बसों को चलाने की तैयारी है। चारधाम यात्रा के लिए सौ बसों का बेड़ा भी रिजर्व में रखा जाएगा।

वर्कशाप होंगे बेहतर
चारधाम यात्रा मार्ग के वर्कशाप को भी बेहतर किया जाएगा, जिससे अगर बसों में कोई तकनीकी कमी आती है तो उसे निकट की वर्कशाप में मरम्मत हो जाए। रोडवेज के जीएम संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि इसके दृष्टिगत श्रीनगर और ऋषिकेश वर्कशाप में अधिक सुविधाओं को जुटाया जाएगा।

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारी की जा रही है। सौ बसों का बेड़ा रिजर्व में रहेगा। इसके साथ ही रूट पर बसों के ट्रिप को बढ़ाया जाएगा। टैंपो ट्रेवलर की बुकिंग की सुविधा भी दी जाएगी। यात्रा के दृष्टिगत रोडवेज ने नोडल अधिकारी भी बना दिया है। – रीना जोशी, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम


Spread the love
और पढ़े  पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love