सड़क हादसा: चालक को झपकी आने से खड़े ट्रक में जा घुसी टूरिस्ट बस, 5 की मौत,मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार

Spread the love

 

गरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात चालक को झपकी आने से टूरिस्ट टेंपो ट्रैवलर खड़े हुए डंपर से टकरा गई। हादसे में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। टेंपो ट्रैवलर सवार लोग मथुरा से मुंडन कराकर लखनऊ लौट रहे थे। लखनऊ के मोहिद्दीनपुर निवासी संदीप अपने पांच वर्षीय बेटे सिद्धार्थ का मुंडन कराने शुक्रवार को लखनऊ से परिवार व रिश्तेदारों के साथ टेंपो ट्रैवलर किराए पर लेकर मथुरा गए थे।

 

शुक्रवार रात 10:30 बजे के करीब थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 49 के पास टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे का कारण टूरिस्ट टेंपो ट्रैवलर के चालक को झपकी आना बताया गया है। इसके चलते टेंपो ट्रैवलर एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में पीछे से जा टकरा गई। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार लखनऊ के मोहिद्दीनपुर निवासी संदीप व बिटाना देवी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक तीन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। जबकि 20 यात्री घायल हो गए। घायलों में सात की हालत गंभीर बनी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 

ये लोग हुए घायल
नीता (42) निवासी मोहिद्दीनपुर गागौरी लखनऊ, लवशिखा (13) पुत्री संदीप, नैतिक (15) पुत्र सज्जन, रितिक (12) पुत्र सज्जन, कार्तिक (9) पुत्र संदीप निवासी मोहिद्दीनपुर गगौरी लखनऊ, प्रांशु (13) पुत्र सुशील निवासी गुलड़िया काकौरी लखनऊ, संजीवन (43) निवासी सैथा लखनऊ, गीता (42) निवासी मोहिद्दीनपुर लखनऊ, सुशील कुमार (30) पुत्र बिहारी निवासी दौलतखेड़ा थाना काकौरी लखनऊ, शशि देवी (44) निवासी ककौरी लखनऊ, इनकी नातिन चमचम (4), सावित्री देवी (41) निवासी ककौरी थाना लखनऊ व इसकी नातिन आरोही (डेढ़ वर्ष), रिया (16) पुत्री प्रभुद्दीन निवासी करैटा लखनऊ, पूनम (29) निवासी दुबग्गा थाना दुबग्गा लखनऊ, फूलमती (40) निवासी मोहिद्दीनपुर, बेटी सारिका (13) एवं रूबी (29) निवासी लखनऊ शामिल हैं।

और पढ़े  अयोध्या- सियाराम किला में पूर्वाचार्यों का पुण्य स्मरण, संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love