Road Accident- राजगढ़ जिले में आर्मी ट्रक का टायर फटा,यात्री बस से टकराया, इस हादसे में 5 की मौत |

Spread the love

Road Accident- राजगढ़ जिले में आर्मी ट्रक का टायर फटा,यात्री बस से टकराया, इस हादसे में 5 की मौत |

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दो आर्मी जवानों और तीन अन्य लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जिले के पीलूखेड़ी में एनएच 46 पर ओसवाल फैक्ट्री के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार आर्मी के ट्रक का टायर फटने से वह यात्री बस से टकरा गया। हादसे में पांच लोगों की मौत और 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौतों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस भोपाल की ओर जा रही थी। इस दौरान एनएच 46 पर ओसवाल फैक्ट्री के सामने अचानक आर्मी के ट्रक का टायर फटा और वह बस से टकरा गया। हादसे में बस सवार तीन यात्री और 2 आर्मी जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भेजा गया। हादसे में ओसवाल फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की भी मौत हो गई। वह बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, हादसे की सूचना पर आर्मी के कई अफसर और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।


Spread the love
और पढ़े  कई राज्यों में मौसम की मार,18 अगस्त तक बारिश के आसार,भूस्खलन में कई मौतें, IMD अलर्ट में क्या?
  • Related Posts

    राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के…


    Spread the love

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveशिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *