हिमाचल प्रदेश- डलहौजी में सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी,3 पर्यटकों की मौत, तीन घायल

Spread the love

 

 

र्यटन नगरी डलहौजी में बर्फ के बीच मस्ती करने पहुंचे पंजाब के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवती समेत तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से दो का चंबा अस्पताल और एक का टांडा मेडिकल काॅलेज कांगड़ा में उपचार चल रहा है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शुक्रवार देर रात वाहन में सवार होकर सभी दोस्त गेस्ट हाउस में बुक करवाए कमरों की तरफ जा रहे थे। इस बीच चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

 

डॉक्टरों ने सिमरन प्रीत कौर (18) पुत्री परमजीत सिंह निवासी गांव नूरपुर लुवाना जिला कपूरथला और सुरेंद्र (25) निवासी पूर्णपुरा डाकघर रामामंडी जालंधर पंजाब को मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा प्रिंस (21) पुत्र बलजीत सिंह निवासी अमृतसर और सोफिया को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोफिया के परिजन उसे टांडा के बजाय पठानकोट ले जा रहे थे, लेकिन उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्रिंस को टांडा मेडिकल काॅलेज कांगड़ा में भर्ती किया गया। इसके अलावा दो अन्य घायलों सुमन प्रीत (19) पुत्री जगरूप सिंह निवासी गांव लागों देवा फिरोजपुर पंजाब और बलबीर सिंह (20) पुत्र जगतार निवासी गांव सैणा भदोड़ तहसील व जिला बरनाला पंजाब प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल डलहाैजी में भर्ती हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

और पढ़े  हिमाचल- Transfer: 18 एचएएस अधिकारियों के तबादले, तीन के आदेश रद्द, चिराग शर्मा बने चंबा के एसडीएम

Spread the love
  • Related Posts

    Cloudburst- 24 घंटे बाद भी दहशत, गढ़गून-भंगार गांव मिटे, अब स्पैड़ा पर मंडरा रहा मौत का खतरा

    Spread the love

    Spread the loveमलबा, टूटी दीवारें और उजड़े आशियाने। कांगड़ा जिले के शाहपुर की बोह घाटी में बादल फटने के बाद केलंग नाले का रौद्र रूप देख गांव के लोग 24…


    Spread the love

    Himachal मौसम- कांगड़ा-किन्नौर में बादल फटने से तबाही, 18 मकान मलबे में दबे, प्रदेशभर में 150 सड़कें बंद

    Spread the love

    Spread the loveमौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, मंडी, चंबा और कुल्लू जिले में भारी बारिश हुई। भारी बारिश के बीच…


    Spread the love