सड़क हादसा..पांच लोगों की मौत, 17 यात्री घायल, ड्राइवर ने अचानक घुमाई रोडवेज बस, ट्रक से भिड़ंत

Spread the love

 

नारस से शाहगंज जा रही एक यात्री बस और जौनपुर की ओर आ रहे एक ट्रक के बीच मंगलवार की रात्रि भीषण टक्कर हो गई। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक दो वर्षीय बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादसा शाहगंज मार्ग पर हुआ।

गुरैनी पेट्रोल पम्प के समीप हुआ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में लगभग 25 से 30 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही के चलते बस दाहिनी ओर चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Bus and truck collide in Banaras four killed more than 20 passengers injured
थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस चालक की गलती सामने आ रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।

इनकी हुई मौत
पूनम विश्वकर्मा (26) पत्नी बृजेश, प्रियल (2) पुत्री बृजेश, निवासीगण निजामपुर थाना शाहगंज (जौनपुर), गेना देवी (56) पत्नी इंदल, निवासी गोधना थाना पवई (आजमगढ़), देवी प्रसाद (35) पुत्र हरिहर प्रसाद, निवासी पटैला थाना खुटहन (जौनपुर), रतनलाल (54) पुत्र स्व. रामहरख निवासी खलौतीपुर थाना खेतासराय (जौनपुर) की मौत हो गई है।

और पढ़े  अयोध्या- आचारी मंदिर में भगवान का अभिषेक करती हैं सूर्य की किरणें

मृतका पूनम विश्वकर्मा के ससुर प्यारेलाल, निवासी निजामपुर थाना शाहगंज की तहरीर पर बस नं. UP64LT8691 नाम-पता अज्ञात को पंजीकृत कर मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायलों का इलाज सदर अस्पताल जौनपुर में चल रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    आगरा- इन 68 घरों पर चलेगा बुलडोजर, भवन मालिकों को जारी होंगे नोटिस, मानसून से पहले किए जाएंगे ध्वस्त

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के किनारी बाजार में बृहस्पतिवार रात जर्जर भवन के भरभराकर गिरने की घटना ने नगर निगम प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मानसून से पहले खतरे को…


    Spread the love

    मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात- टहलते निकले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप

    Spread the love

    Spread the love     मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा सदभावना नगर में सुबह टहलने निकले पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर…


    Spread the love