सड़क हादसा..पांच लोगों की मौत, 17 यात्री घायल, ड्राइवर ने अचानक घुमाई रोडवेज बस, ट्रक से भिड़ंत

 

बनारस से शाहगंज जा रही एक यात्री बस और जौनपुर की ओर आ रहे एक ट्रक के बीच मंगलवार की रात्रि भीषण टक्कर हो गई। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक दो वर्षीय बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादसा शाहगंज मार्ग पर हुआ।

गुरैनी पेट्रोल पम्प के समीप हुआ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में लगभग 25 से 30 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही के चलते बस दाहिनी ओर चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Bus and truck collide in Banaras four killed more than 20 passengers injured
थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस चालक की गलती सामने आ रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।

इनकी हुई मौत
पूनम विश्वकर्मा (26) पत्नी बृजेश, प्रियल (2) पुत्री बृजेश, निवासीगण निजामपुर थाना शाहगंज (जौनपुर), गेना देवी (56) पत्नी इंदल, निवासी गोधना थाना पवई (आजमगढ़), देवी प्रसाद (35) पुत्र हरिहर प्रसाद, निवासी पटैला थाना खुटहन (जौनपुर), रतनलाल (54) पुत्र स्व. रामहरख निवासी खलौतीपुर थाना खेतासराय (जौनपुर) की मौत हो गई है।

और पढ़े  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख

मृतका पूनम विश्वकर्मा के ससुर प्यारेलाल, निवासी निजामपुर थाना शाहगंज की तहरीर पर बस नं. UP64LT8691 नाम-पता अज्ञात को पंजीकृत कर मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायलों का इलाज सदर अस्पताल जौनपुर में चल रहा है।

  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…