Road Accident: सल्ट क्षेत्र में सड़क पर पलटी कार दो महिलाएं घायल, हायर सेंटर रेफर

 

अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र के शशिखाल बाजार के समीप स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार दरबान सिंह रावत (58) अपनी पत्नी निर्मल रावत (54) और भाभी माधुरी देवी (62) के साथ कार (डीएल-12 सीटी-6489) से दिल्ली से अपने पैतृक गांव पैसिया-गढ़कोट (सल्ट) जा रहे थे। वे सुबह चार बजे दिल्ली से निकले थे और दोपहर करीब डेढ़ बजे शशिखाल बाजार के पास बासुआ बैंड पार करते ही हादसा हो गया।

वाहन चला रहे दरबान सिंह को अचानक झपकी आ गई जिससे कार सड़क किनारे पहाड़ी की ओर बनी नाली से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि कार खाई की ओर नहीं गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के बाद पीछे से आ रहे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को निकाला। इस दुर्घटना में निर्मल रावत और माधुरी देवी घायल हो गईं जबकि दरबान सिंह सुरक्षित है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में सहयोग किया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

और पढ़े  उत्तराखंड: ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन शुरू, मंत्री ने दिए प्रभावितों को मुआवजा देने के निर्देश
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…