Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश –

ऊना जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत से कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय ऊना के साथ लगते कुठार कलां में शनिवार रात को एक दर्दनाक हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई।

मृतकों में दो सलोह हरोली, एक झलेड़ा ऊना, एक हाज़ीपुर नंगल पंजाब और एक सनोली मजारा का रहने वाला है। सदर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को पंजाब नंबर गाड़ी कुठार कलां में खम्भे से टकरा कर खेतों में जा गिरी है। घटना का पता लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे में राजन जसवाल व अमल निवासी सलोह हरोली जिला ऊना की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि हादसे में कार चालक विशाल चौधरी निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल व अनूप सिंह निवासी झलेड़ा को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया है।

मृतकों की पहचान राजन जसवाल पुत्र कुलदीप जसवाल और अमल पुत्र नंद लाल निवासी सलोह, विशाल चौधरी उर्फ अमनदीप पुत्र बलदेव सिंह निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल जिला रुपनगर पंजाब व अनूप सिंह पुत्र जनक राज निवासी झलेड़ा के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय अंकित शर्मा ने बताया कि मामले में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़े  हिमाचल- पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर, शिमला में चमकी धूप, 10 डिग्री गिरा पारा, जानें..
  • Related Posts

    हिमाचल: सनावर के पूर्व छात्र जनरल गौरव शमशेर जंग राणा को बड़ी जिम्मेदारी, ब्रिटेन में नेपाल के राजदूत होंगे

    कसौली के प्रतिष्ठित लॉरेंस स्कूल सनावर के एक और पूर्व छात्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्कूल के पूर्व छात्र और नेपाल सेना के पूर्व प्रमुख…

    हिमाचल- पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर, शिमला में चमकी धूप, 10 डिग्री गिरा पारा, जानें..

    सितंबर विदा होने की तैयारी में है, लेकिन हिमाचल के पहाड़ों ने जाते-जाते मौसम का ऐसा रंग दिखाया है कि कई इलाकों में लोगों को अक्टूबर-नवंबर की ठंड का एहसास…