ऋषिकेश: 30 जून को बंद हो जाएगी राफ्टिंग, रोमांच के सफर के लिए पहले ही बनाएं प्लान, फिर इस दिन से होगी शुरू

एडवेंचर के दीवानों के लिए काउंटडाउन शुरू। गंगा में रिवर राफ्टिंग का मौजूदा सीजन अब आखिरी पड़ाव में है। पर्यटन विभाग और प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर 30 जून को राफ्टिंग बंद करने का निर्णय लिया है।

मानसून में नदी का जलस्तर और बहाव तेज होने के कारण दो महीने का ब्रेक लिया जाता है। 1 सितंबर से जलस्तर सामान्य होते ही राफ्टिंग फिर से शुरू हो जाएगी। यानी आज से राफ्टिंग के शौकीनों के पास सिर्फ 10 दिन बचे हैं।

मुनि की रेती, तपोवन, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई समेत देशभर से पर्यटक राफ्टिंग के लिए पहुंच रहे हैं। व्यवसायी पर्यटकों को कार्यालय से फूलचट्टी, क्लब हाउस, ब्रह्मपुरी, शिवपुरी, कौड़ियाला, मरीन ड्राइव तक ले जाते हैं, जहां से गंगा की लहरों में रोमांच शुरू होता है।

 

गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ जाने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए 30 जून को सीजन बंद किया जाता है। जलस्तर सामान्य होते ही एक सितंबर से फिर राफ्टिंग शुरू होगी। उन्होंने राफ्टिंग के शौकीनों से अपील की कि सीजन खत्म होने से पहले इन बचे हुए 10 दिनों में गंगा के रोमांच का भरपूर आनंद ले लें। 

इन स्थानों से होती है रोमांच के सफर की शुरुआत

– कौड़ियाला से रामझूला, नीमबीच – 35 किमी
– कौड़ियाला से शिवपुरी – 20 किमी
– मरीन ड्राइव से शिवपुरी- 10 किमी
– मरीन ड्राइव से रामझूला, नीमबीच – 25 किमी
– शिवपुरी से रामझूला, नीमबीच- 15 किमी
– ब्रह्मपुरी से रामझूला, नीमबीच – 9 किमी
– क्लब हाउस से रामझूला, नीमबीच- 9 किमी

और पढ़े  उत्तराखंड: कल होगी मंत्रिमंडल की बैठक, आंगनबाड़ी-आशा और भोजनमाताओं के मानदेय बढ़ोतरी पर लग सकती है मुहर

गंगा में राफ्टिंग के संचालन के लिए मात्र दस दिन का समय शेष रह गया है। नियमानुसार 30 जून को राफ्टिंग का संचालन बंद हो जाएगा। एक सितंबर से संचालन दोबारा शुरू होगा।
– जसपाल चौहान, साहसिक पर्यटन अधिकारी

  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    उत्तरकाशी: नौ साल बाद सऊदी अरब से वतन लौटे इंद्रमणि नौटियाल, पिता को लाने के लिए बेटी ने छेड़ी थी मुहिम

    उत्तरकाशी गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल आज शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। सऊदी अरब में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में उलझे रहने के बाद अब वह अपने…