अल्मोड़ा- पूरा उत्तराखंड आपके साथ…शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे CM धामी, नाम पर बनेगा भव्य गेट

मुख्यमंत्री धामी रविवार को अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे और उनके माता-पिता, भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के लिए शहादत देकर वह अमर हो गए हैं और आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद रखेंगी। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर भव्य गेट बनाने की घोषणा भी की।

 

बता दें कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सेना के एक अभियान के दौरान शहीद हुए थे। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश और राज्य सरकार परिवार के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने परिवार को हर संभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शहीदों के सम्मान और उनके आश्रितों की देखभाल सरकार की प्राथमिकता है। वहां मेयर अजय वर्मा, दायित्वधारी गोविंद सिंह पिलख्वाल, जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, बताया भारतीयता की पहचान
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…