ऋषिकेश- अब बच्चों की हर गंभीर बीमारी का इलाज होगा एक छत के नीचे,सेंटर फॉर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड बनकर हुआ तैयार

Spread the love

 

खिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अब बच्चों की हर गंभीर बीमारी का उपचार एक छत के नीचे होगा। यहां सेंटर फॉर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार हो चुका है। वार्ड में बच्चों का उपचार शुरू कर दिया गया है। जल्द ही एम्स प्रशासन इस वार्ड का विधिवत संचालन शुरू करने जा रहा है।

एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह पूर्व में पीजीआई के पीडियाट्रिक पल्मोनरी विभाग में प्रोफेसर रह चुकी हैं। पीजीआई चंडीगढ़ में बच्चों की विभिन्न गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए एडवांस सेंटर स्थापित है। इसी तर्ज पर प्रो. मीनू सिंह ने एम्स ऋषिकेश में भी सेंटर फाॅर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड की योजना बनाई थी, जो अब धरातल पर उतर चुकी है।

एम्स में 42 बेड का सेंटर फाॅर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार हो चुका है। वार्ड में निक्कू, पिक्कू सुविधा संग पीडियाट्रिक सर्जरी, पीडियाट्रिक कार्डियो वेस्कुलर सर्जरी, पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी आदि की अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। यहां आईसीयू बेड के साथ ही सामान्य बेड भी हैं।

पहले एम्स में बच्चों से संबंधित अलग-अगल बीमारियों का उपचार अलग विभागों में होता था। अब नवजात शिशु से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों की गंभीर बीमारियों का उपचार सेंटर फाॅर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड में किया जाएगा।

 

2 अन्य एम्स की जिम्मेदारी भी संभाल रही प्रो. मीनू

एम्स ऋषिकेश की निदेशक प्रो. मीनू सिंह दो अन्य एम्स के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। प्रो. मीनू के पास एम्स भटिंडा पंजाब व एम्स रेवाड़ी हरियाणा की जिम्मेदारी भी है।

 

सेंटर फॉर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार हो चुका है। यहां बच्चों का उपचार भी शुरू कर दिया गया है। जल्द ही विधिवत रूप से इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -प्रो. मीनू सिंह, निदेशक एम्स ऋषिकेश


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- संतों को हाथ जोड़कर किया प्रणाम, कांग्रेस पर हमलावर दिखे शाह, घोटालों का आरोप, मांगा हिसाब-किताब
  • Related Posts

    हल्द्वानी- पूरी रात हवालात में कटी, चौपाटी में भिड़ने वाली दोनों महिला व्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट 

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल रोड स्थित चौपाटी में सार्वजनिक रूप से भिड़ने वालीं दोनों व्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट की पूरी रात हवालात में बीती। दोनों तकरीबन 23 घंटे तक…


    Spread the love

    ईरान के मोजतबा खामेनेई का बयान- खाड़ी देशों पर हमले जारी रहेंगे, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी बंद रहेगा

    Spread the love

    Spread the loveईरान के नए सर्वोच्च नेता आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी जंग के बीच अपना पहला बयान जारी किया, जिसे गुरुवार को सरकारी टेलीविजन…


    Spread the love