ऋषिकेश: गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठन का फूटा गुस्सा, युवकों ने पुलिस चौकी का घेराव किया

Spread the love

 

षिकेश में श्यामपुर गुज्जर प्लॉट क्षेत्र में लगातार गोवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। इसको लेकर हिंदू संगठनों से जुड़े युवकों ने श्यामपुर पुलिस चौकी का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

संगठन के सदस्यों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी क्षेत्र में गाय के कटे हुए अवशेष मिलने की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आज फिर एक गाय के बछड़े को बेरहमी से मारकर उसके पैर काट दिए गए और शव को सड़क पर फेंक दिया गया, जिससे लोगों में भारी रोष है।

 

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस इस तरह की घटनाओं पर जल्द अंकुश नहीं लगाती और आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

उन्होंने मांग की कि गोवंश की हत्या करने वाले आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस चौकी के बाहर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।


Spread the love
और पढ़े  CM धामी सख्त: अधिकारियों को दिए निर्देश, राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखने चाहिए रोपवे के काम
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love