ऋषिकेश: योगनगरी में बनेगा गोसदन, नंदीशाला और एबीसी सेंटर भी बनेंगे, CM धामी ने की ये घोषणाएं

मुख्यमंत्री  धामी ने  ऋषिकेश के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। नगर निगम क्षेत्र में गोसदन, नंदीशाला और निराश्रित कुत्तों के लिए एबीसी (पशु जन्म नियंत्रण) केंद्र स्थापित किया जाएगा। वहीं संजय झील के सुंदरीकरण और सफाई के लिए वन विभाग के माध्यम से दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। झील क्षेत्र में चार कक्षों का विश्राम गृह बनाने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी न ने कहा कि ऋषिकेश क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए वाटर ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बन चुकी है। जल्द ही इसे स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जलभराव की समस्या से वह भलीभांति परिचित हैं और इसके समाधान के लिए सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है।
हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर का निर्माण
मुख्यमंत्री धामी ने  वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले के मद्देनजर ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आइकॉनिक सिटी विकसित की जा रही है। कुंभ के दृष्टिगत क्षेत्र के पुराने और नए घाटों का पुनर्निर्माण एवं नवनिर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने श्यामपुर क्षेत्र के खादरी स्थित राठी पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्यावसायिक पाठ्यक्रम और विभिन्न ट्रेड शुरू करने की घोषणा भी की। वहीं श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के पीएलएमएस परिसर में विधि और शिक्षा संकाय शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग की क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण के लिए भी धनराशि उपलब्ध कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों को विकास के नए मानकों तक पहुंचाना है। बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक पर्यटन को ध्यान में रखकर योजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं।
और पढ़े  देवप्रयाग: सहारनपुर से बदरीनाथ जा रहे यात्रियों की कार डिवाइडर से टकराई, झपकी आने से हुआ हादसा, तीन घायल
  • Related Posts

    असम: गुवाहाटी के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, बचाव अभियान जारी

    असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कम से कम छह डिब्बे पटरी से…

    उत्तराखंड: गो पालन योजना में सामान्य वर्ग को अनुदान का इंतजार, शासनादेश हुआ पर SOP जारी नहीं हो पाई

    प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए संचालित राज्य सेक्टर योजना के तहत सामान्य वर्ग के पशुपालकों को अनुदान का लाभ मिलने का इंतजार है। योजना के विस्तार को…