ऋषिकेश : देर रात बैराज बिजली घर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, घंटों बाद पाया जा सका काबू

ऋषिकेश स्थित बैराज बिजली घर में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी विकराल थी कि धुएं और तेज लपटों के कारण फायर कर्मी बिजली घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाए। सुरक्षा को देखते हुए पूरे परिसर को घेर लिया गया  था और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना भी नहीं है। घंटों की मशक्कत के बाद फायर टीम ने आग बुझाई।अब नया ट्रासफार्मर लगाया जा रहा है।

और पढ़े  उत्तरकाशी: केदारताल ट्रैक पर दो और पर्वतारोहियों के शव मिले, अब तक छह की गई जान, दो की तलाश जारी
  • Related Posts

    देहरादून: डीजीपी से मिलीं जेनी, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे के डीएनए टेस्ट और CBI जांच की मांग

    जेनी उर्फ इंदिरा देवी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने और मामले की सीबीआई…

    केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद

    दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार और मंदिर परिसर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं…