रुड़की पहुंचे CM, भाजपा कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुनी PM मोदी के ‘मन की बात’

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे। वहां मौजूद वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

यहां मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना। ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और देश के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाओं को मंच देने का एक अनूठा माध्यम है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राज्य सभा सांसद कल्पनासैनी और राज्य मंत्री शामिल रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…