ऋषिकेश – जन्मदिन की पार्टी मनाने पहुंचे 3 किशोर गंगा में बहे,मातम में बदली जन्मदिन की खुशियां

Spread the love

थाना मुनिकीरेती अंतर्गत नीमबीच पर जन्म दिन पार्टी मनाने आए अमितग्राम गुमानीवाला के तीन किशोर गंगा में बह गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना मुनि की रेती पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना मुनि की रेती पुलिस ने एसडीआरएफ ढालवाला की मदद से गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन किशोरों का कहीं कुछ पता नहीं चला।

थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि शनिवार को गुमानीवाला से आठ किशोर नीमबीच पर जन्म दिवस कार्यक्रम मनाने आए थे। कार्यक्रम के बाद आर्यन बंगवाल (16) पुत्र वीरेंद्र बंगवाल, वत्सल बिष्ट (17) पुत्र महेंद्र बिष्ट, प्रतीक मलेठा (16) पुत्र राकेश चंद्र निवासी गली नंबर 28 गुमानीवाला ऋषिकेश गंगा में उतर गए।

गंगा का बहाव तेज होने के कारण एक किशोर गंगा में बहने लगा, साथी को गंगा में बहता देख दूसरे और तीसरे किशोर ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन तीनों के तीनों किशोर गंगा की तेज धाराओं में ओझल हो गए। किशोर के डूबने की सूचना मिलते ही परिजन नीम बीच पहुंचे। किशोरों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मातम में बदली जन्मदिन की खुशी
अमित ग्राम, गुमानीवाला के आठ किशोर दोस्त का जन्म दिन मनाने घर से करीब 10 किलोमीटर दूर तपोवन में नीम बीच पहुंचे। लेकिन तीन दोस्तों के गंगा में डूबने से जन्मदिन की खुशी पलभर में मातम में बदल गई। ऋषिकेश अमित ग्राम के पार्षद विपिन पंत ने बताया कि शनिवार को वत्सल बिष्ट का जन्मदिन था, इसे मनाने के लिए सभी दोस्त तपोवन गए हुए थे। वत्सल भी गंगा में लापता है। उन्होंने बताया कि तीनों किशोर इंटरमीडिएट के छात्र हैं। जिसमें आर्यन बंगवाल डीएसबी, प्रतीक मलेठा फुटहिल्स और वत्सल बिष्ट अगापे स्कूल में पढ़ते हैं।

और पढ़े  नैनीताल Road Accident: 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, BJP मंडल अध्यक्ष व युवक घायल

Spread the love
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *