Reward: घर बैठे बिजली चोरी की शिकायत करें और इनाम पाएं, जानें क्या है सरकार का ये नियम

सोचिए कि अगर आपके घर में बिजली न आए तो क्या होगा? या फिर अगर बिजली है और जितना आपने इस्तेमाल किया है उससे अधिक बिल आ जाए तो फिर क्या? पर इन सबके बीच आपने ये जरूर सुना होगा कि कई जगहों पर बिजली चोरी होती है? ऐसे में अगर आपके एरिया में भी बिजली चोरी होती है, तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं।

इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाया है। यहां पर बिजली चोरी करना आम हो गया था जिसकी वजह से बिजली विभाग ने अब अपनी तैयारी कर ली है और इसके लिए एक एप लॉन्च किया। जहां से आप बिजली चोरी करने वालों की शिकायत कर सकते हैं और इनाम पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस एप के बारे में और साथ ही जानेंगे कि आप कैसे बिजली चोरी करने वालों की शिकायत कर इनाम प्राप्त कर सकते हैं। 

 

क्या है ये एप?

  • दरअसल, मध्य प्रदेश के बिजली विभाग ने बिजली चोरी को रोकने के लिए एक एप लॉन्च किया। इस एप का नाम V-Mitra है। इस एप के जरिए आप उस व्यक्ति की चोरी कर सकते हैं, जो बिजली चोरी कर रहा है और इसके लिए आपको इनाम भी दिया जाएगा। सबसे खास बात कि इसमें शिकायत करने वाले की पहचान को उजागर नहीं किया जाएगा।

कैसे कर सकते हैं शिकायत दर्ज?

  • अगर आपको भी किसी की शिकायत करनी है तो इसके लिए पहले V-Mitra एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड और फिर इंस्टॉल करना है
  • इसके बाद आपको एप में वो लोकेशन चुननी है, जहां बिजली चोरी  हो रही है
  • इसके बाद आप शिकायत कर सकते हैं और इसमें शिकायत करने वाले व्यक्ति को ट्रैक नहीं किया जाता
    • आप जब किसी की शिकायत दर्ज कर रहे हैं, तो आप इसमें उस व्यक्ति का फोटो, लोकेशन समेत अन्य चीजें भी डाल सकते हैं। इससे बिजली विभाग को जगह पर पहुंचने में काफी मदद मिल सकती है। शिकायत सही पाए जाने पर जांच होती है और फिर तुरंत कार्रवाई होती है।
और पढ़े  सेंट्रल लाइब्रेरी की जगह बदलने को लेकर सुप्रीमकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब, पूछा- लाखों किताबों का क्या होगा?

 

इनाम कितना मिलेगा?

  • अगर आप इस एप के जरिए शिकायत करते हैं तो आपको इनाम भी देने का प्रावधान है। जो भी शिकायत सही होती है उस पर इनाम की राशि दी जाती है। अगर लाइन, कनेक्शन या लोड में कोई गड़बड़ी मिलती है तो आपको 10 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक का इनाम मिल सकता है। कंपनी ने पिछले दिनों शिकायतकर्ताओं को इनाम की राशि दी भी है।
  • Related Posts

    CJP Protest – ‘सीईसी के इस्तीफे तक पीछे नहीं हटेंगे’, CJP का आज भी जंतर-मंतर जाने का एलान,पुलिस अलर्ट

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने रविवार सुबह…

    दिल्ली में कल भी प्रदर्शन करेगी CJP, सीजेपी का एलान- हम सरकार से नहीं डरेंगे, आंदोलन रहेगा जारी,सीईसी के इस्तीफे की मांग दोहराई

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस ने 3000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। दिल्ली…