Result- भाजपा को लगा झटका..बदरीनाथ और मंगलौर सीट दोनों पर हारी भाजपा,कांग्रेस में जश्न

Result- भाजपा को लगा झटका..बदरीनाथ और मंगलौर सीट दोनों पर हारी भाजपा,कांग्रेस में जश्न

उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुए थे। मंगलौर सीट पर बसपा विधायक के निधन के बाद से यह सीट खाली चल रही थी। जबकि बदरीनाथ सीट पर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। आज इन दोनों सीटों के परिणाम आ गए हैं, जिसमें कांग्रेस ने जीत हासिल की।

रिकाउंटिंग की मांग
मंगलौर सीट पर रिकाउंटिंग की चर्चा सामने आई है, जिस पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे में बताया कि मंगलौर में काउंटिंग पूरी हो गई है। दूसरे प्रत्याशी की ओर से रि काउंटिंग की एप्लीकेशन आई है। अब वहां के आरओ को इस पर फैसला लेना है कि रि काउंटिंग होगी या नहीं।

बदरीनाथ सीट- 15 वें चरण के मतगणना परिणाम

कांग्रेस लखपत बुटोला 27696

बीजेपी राजेंद्र भंडारी 22601

10 राउंड पूरे, कांग्रेस की जीत

मंगलौर

कांग्रेस काजी मोहम्मद निजामुद्दीन 32710

भाजपा करतार सिंह भड़ाना 31261

बसपा उबैदुर रहमान 19552

और पढ़े  देहरादून: मतदाता अधिकारों को लेकर इंडिया गठबंधन का अभियान शुरू, 8 अक्तूबर को निकलेगा मार्च
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…