शाहजहांपुर- नौ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, गांव के पांच किशोरों पर रिपोर्ट दर्ज

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को 12 वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपी किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को उन्हें पकड़ लिया। इनकी उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच है। पुलिस ने पीड़ित बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया है।

बालिका की मां ने कहा कि वह अपने बीमार भाई को देखने गई थी और लड़की घर में अकेली थी। वह प्राथमिक स्कूल के पास मैदान में खेल रही थी। तभी गांव के पांच किशोर उसे फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। खेत मालिक ने बच्चों को आपत्तिजनक हालत में देखकर शोर मचा दिया। इस पर आरोपी किशोर भाग गए।

पुलिस खुद पहुंची पीड़ित के घर 
पीड़ित बालिका ने रात को घर लौटी मां को रोते हुए पूरी जानकारी दी। मगर वह थाने जाने को तैयार नहीं हुई। मामला अफसरों तक पहुंचा तो पुलिस बच्ची के घर पहुंची और तहरीर मांगी। मां ने पहले घटना में चार किशोरों के शामिल होने की बात कही, बाद में एक अन्य किशोर का नाम पुलिस को बताया।
सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट 
पुलिस ने तहरीर पर देर रात सामूहिक दुष्कर्म की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। उम्र और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बाल कल्याण और कानूनी मानकों के तहत परिजनों की मौजूदगी में बच्चों से पूछताछ कर रही है।

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि बालिका ज्यादा कुछ बोल-बता नहीं पा रही है। पकड़े गए पांचों नामजद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने और बालिका की मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  मायावती- अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, तभी आकाश की वापसी पर विचार हो सकता है
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…