सांसद जियाउर्रहमान बर्क को HC से राहत, ट्रायल कोर्ट में चल रहे मुकदमे की कार्रवाई पर रोक

Spread the love

लाहाबाद हाईकोर्ट से संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने सपा सांसद के खिलाफ ट्रायल कोर्ट में चल रहे मुकदमे की कार्रवाई पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है। बर्क ने याचिका दायर कर मुकदमे को रद्द करने की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने राज्य सरकार और अन्य से इस पर जवाब मांगा है। इस मामले की सुनवाई अब आठ दिसंबर को होगी।

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन मामले में मुरादाबाद के एसीजेएम कोर्ट से जारी समन आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।जियाउर्रहमान बर्क ने मुरादाबाद कोर्ट में चल रही संपूर्ण कार्रवाई को रद्द करने कि मांग करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। मुरादाबाद के बिलारी थाने में 25 अप्रैल 2024 को लोकसभा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क, इसरार हुसैन और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 में मामला किया गया था।
लोकसभा आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में सभी के खिलाफ मजिस्ट्रेट राम चौधरी ने एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में 21 अप्रैल 2024 को लोकसभा प्रत्याशी जिया उर रहमान और अन्य लोगों पर आरोप है कि इन लोगों ने बिलारी कस्बे में रात दस बजे के बाद मीटिंग करते हुए लोकसभा आचार संहिता का उल्लंघन किया। सांसद बर्क की याचिका में राज्य सरकार और शिकायतकर्ता राम चौधरी को प्रतिवादी बनाया गया है। सांसद बर्क की तरफ से कोर्ट में अधिवक्ता सैयद इकबाल अहमद और मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी ने कोर्ट में पक्ष रखा।

Spread the love
और पढ़े  UP- बरेली में प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने भी तोड़ा दम, शादी न हो पाने से आहत होकर खाया था जहर
  • Related Posts

    क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी का आरोप: बोली- उसके दूसरी लड़कियों से अफेयर, शराब पीकर मुझे पीटा

    Spread the love

    Spread the loveआईपीएल के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी क्रिकेटर अमित मिश्रा के खिलाफ उनकी पत्नी मॉडल गरिमा तिवारी ने दहेज उत्पीड़न, गाली गलौज,…


    Spread the love

    अयोध्या- महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य का रामनगरी में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love       रामनगरी के प्रतिष्ठित दशरथ महल बड़ा स्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य देवेंद्रप्रसादाचार्य महाराज अबू धाबी यात्रा से सकुशल अयोध्या लौट आए। अयोध्या में संत समाज…


    Spread the love