उत्तराखंड हाईकोर्ट: अपील लंबित रहने तक GST वसूली पर HC की लगी रोक, करदाताओं को राहत

Spread the love

 

त्तराखंड हाईकोर्ट ने जीएसटी करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि यदि कोई व्यापारी या संस्था जीएसटी विवाद में निर्धारित समय सीमा के भीतर वैधानिक अपील दाखिल कर देती है और कानूनन तय दस प्रतिशत कर राशि जमा कर देती है, तो अपील के निपटारे तक विभाग शेष कर राशि की वसूली नहीं कर सकता। कोर्ट ने इस संबंध में जारी वसूली आदेश को निरस्त कर दिया।

मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंदर और न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामला मैसर्स राधा कृष्ण फर्म से जुड़ा है जिसका वर्ष 2017-18 में जीएसटी रिटर्न में आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) के अंतर को लेकर विवाद हो गया। विभाग ने जांच के बाद फर्म पर 11.44 लाख रुपए कर और 1.14 लाख रुपए पेनल्टी मिलाकर 12.58 लाख रुपए की वसूली की मांग उठाई। फर्म ने इसके खिलाफ 6 अगस्त 2025 को वैधानिक अपील दाखिल करते हुए 10 फीसदी राशि 1.14 लाख रुपए जमा कर दी। फर्म का पक्ष था कि नोटिस की जानकारी उन्हें समय पर नहीं मिल पाई और इस कारण वे जवाब नहीं दे सके। अपील लंबित होने और आवश्यक जमा राशि जमा करने के बावजूद तहसीलदार ने 5 अगस्त 2025 को वसूली प्रमाण पत्र जारी कर दिया। फर्म ने इसे चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।

 

कोर्ट ने सुनवाई के बाद कहा कि सीजीएसटी अधिनियम की धारा 107(6) में स्पष्ट प्रावधान है कि अपील के लंबित रहने पर शेष कर मांग की वसूली स्वतः स्थगित मानी जाएगी। ऐसे में विभाग द्वारा वसूली की कार्रवाई कानून सम्मत नहीं कही जा सकती। कोर्ट ने तहसीलदार की ओर से जारी वसूली आदेश को निरस्त करते हुए स्पष्ट किया कि अपील के अंतिम निर्णय के बाद ही पक्षकारों के अधिकार और दायित्व तय होंगे। कोर्ट ने साथ ही विभाग को भविष्य में ऐसे मामलों में सावधानी बरतने की हिदायत दी।

और पढ़े  मोटाहल्दू- सीमा पाठक बनीं ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love