देहरादून- रिक्त पदों के सापेक्ष संविदा आउटसोर्स भर्ती पर सख्ती, केवल 6 माह के लिए होगी भर्ती

Spread the love

 

त्तराखंड में नियमित पदों के सापेक्ष आउटसोर्स या संविदाकर्मियों की नियुक्ति को लेकर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। सभी विभागाध्यक्षों को स्पष्ट कर दिया गया है कि केवल उन्हीं पदों पर आउटसोर्स, संविदाकर्मियों का प्रस्ताव स्वीकार होगा, जिनकी नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया गतिमान हो। यह नियुक्ति की अवधि छह माह या नई नियुक्ति होने तक ही होगी।

अपर सचिव कार्मिक गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि 25 अप्रैल 2025 को पत्र जारी हुआ था, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि नियमित रिक्त पदों को नियमित चयन प्रक्रिया से भरा जाना आवश्यक होगा। 26 अगस्त को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ने विभागीय प्रस्तावों को केस टू केस बेस पर कार्मिक विभाग के माध्यम से समिति के समक्ष प्रस्तुत करने की व्यवस्था की थी। कार्मिक विभाग को मिलने वाले प्रस्तावों में देखा जा रहा है कि विभाग संवर्ग में केवल उन्हीं पदों पर रख सकेंगे जिनकी नियमित चयन प्रक्रिया गतिमान हो। स्वीकृत नियमित पदों के सापेक्ष रिक्त पदों को नियमित चयन प्रक्रिया के बजाए संविदा, आउटसोर्स के माध्यम से भरने की कोशिश की जा रही है।

 

लिहाजा, स्पष्ट किया गया है कि मुख्य सचिव की समिति के सामने केवल उन्हीं विभागों के प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा, जिनमें संबंधित नियमित पदों को सीधी भर्ती से भरने के लिए अधियाचन संबंधित आयोग या चयन संस्था को भेजा जा चुका हो।

नियमित चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया गतिमान हो। इस प्रकार प्रेषित किए जाने वाले विभागीय प्रस्तावों का संज्ञान लेते हुए अधिकतम छह माह या नियमित चयन, जो भी पहले हो, तक के प्रस्तावों पर ही विचार किया जाएगा। विभाग ये सुनिश्चित करेंगे कि नियमित चयन प्रक्रिया गतिमान है।

और पढ़े  देहरादून- नगर निगमों में पहली बार रखे जाएंगे पर्यावरण इंजीनियर, कैबिनेट बैठक में लगाई गई मुहर

Spread the love
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love