एनआईए ने खाद-बीज विक्रेता को हिरासत में लिया
फरीदाबाद से पकड़े गए डॉ मुजम्मिल को विस्फोटक सामग्री उपलब्ध कराने के आरोप में एनआईए टीम की बड़ी कर्रावाई सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, पिनगवां से खाद बीज विक्रेता को हिरासत में लिया गया है। आरोपी की पहचान डब्बू सिंगला निवासी पिनगवां के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि वह अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर मे अब तक करीब तीन सौ किलो अमोनियम नाइट्रेट की सप्लाई कर चुका है।
फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी को दिल्ली पुलिस के हवाले किया
फरीदाबाद के खंदावली गांव में लाल रंग की कार खड़ी करने के आरोपी युवक को फरीदाबाद पुलिस ने पकड़ कर दिल्ली पुलिस के हवाले किया। अब दिल्ली पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।








