Vacancy: राइट्स में अप्रेंटिस के 252 पदों पर भर्ती, करें 17 नवंबर से आवेदन, जानें कितना मिलेगा…

Spread the love

रेल इंडिया तकनीकी एवं आर्थिक सेवा (RITES) ने अपने संगठन में 252 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 तक है।

इस भर्ती के तहत कुल 252 पदों को भरा जाएगा, इसमें स्नातक प्रशिक्षु के लिए 146 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 49 पद और ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई पास) के लिए 57 पद निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन के लिए जरूरी शर्तें

    • स्नातक प्रशिक्षु: इस श्रेणी में उम्मीदवारों के पास चार वर्षीय पूर्णकालिक इंजीनियरिंग डिग्री (BE / B.Tech / B.Arch) होनी चाहिए। साथ ही गैर-इंजीनियरिंग स्नातक जैसे बीए, बीबीए, बी.कॉम, बी.एससी या बीसीए (तीन वर्षीय स्नातक) भी इस प्रशिक्षण के लिए पात्र हैं।
    • डिप्लोमा अपरेंटिस: इस श्रेणी में उम्मीदवारों को तीन वर्षीय पूर्णकालिक इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक होना आवश्यक है।
  • ट्रेड अपरेंटिस: ट्रेड अपरेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों का ITI पास-आउट होना अनिवार्य है।

कैसे होगा चयन?

  • अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग संबंधित ट्रेड के लिए आवश्यक योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर बनाई गई मेरिट सूची के अनुसार की जाएगी।
  • इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा। यदि दो आवेदकों के अंक समान हों, तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को मेरिट सूची में ऊपर स्थान दिया जाएगा।
  • आरक्षित पदों के लिए न्यूनतम अर्हक अंक सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कुल 60% और एससी/एसटी/ओबीसी (एनसीएल)/पीडब्ल्यूबीडी के लिए कुल 50% होंगे। जहां आवश्यक योग्यता में ऑनर्स विषय में अंक निर्दिष्ट हैं, वहां पात्रता उसी पर आधारित होगी; अन्यथा सभी विषयों के अंकों का योग पात्रता के लिए माना जाएगा।
और पढ़े  PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

इतना मिलेगा स्टाइपेंड

अप्रेंटिसशिप में चयनित उम्मीदवारों को उनके प्रशिक्षण के दौरान मासिक वेतन 10,000 से 14,000 के बीच मिलेगा, जो उनके प्रशिक्षण श्रेणी (स्नातक, डिप्लोमा या ट्रेड) और संबंधित विभाग पर निर्भर करेगा।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • पहले आप RITES की वेबसाइट पर जाएं और “Careers/Recruitment” सेक्शन खोलें।
  • अब “Apprentices Recruitment 2025” अधिसूचना पढ़ें और रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद, ऑनलाइन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट, प्रमाणपत्र) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • अंत में आवेदन का एक प्रिंटआउट या पीडीएफ अपने पास रख लें।

Spread the love
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love