Recruitment 2025: 10वीं-12वीं पास से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएट तक के लिए भर्ती, 78,800 तक मिलेगी सैलरी

 

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 दिसंबर, 2025 सुबह 9 बजे से आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी, 2025 रात्रि 11.55 बजे समाप्त होगी।

 

दरअसल, एनसीईआरटी ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए 17 दिसंबर 2025 को शॉर्ट नोटिस जारी किया था। हालांकि, अब एनसीईआरटी ने इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें आवश्यक पात्रता मानदंड समेत सभी जरूरी जानकारी शामिल है।

 

यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के माध्यम से लेवल-2 से 12 तक के पदों पर कुल 173 रिक्तियों को भरा जाएगा, जो इस प्रकार हैं-

ग्रुप पदों की संख्या
ग्रुप ए 9
ग्रुप बी 26
ग्रुप सी 138
कुल पद 173 पद

 

एनसीईआरटी भर्ती में कौन कर सकता है आवेदन?

मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजएशन कर चुके उम्मीदवारों से लेकर पोस्टग्रेजट्स तक एनसीईआरटी नॉन-टीचिंद पदों पर आवेदन कर सकते हैं। पदवार पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिस अवश्य देखें।

कैसे मिलेगी एनसीईआरटी में नौकरी?

एनसीईआरटी शिक्षा मंत्रालय के तहत एक ऑटोनॉमस ऑर्गनाइजशन है, जिसका हेडक्वार्टर नई दिल्ली में है। भर्ती डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के जरिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद जहां भी जरूरी होगा स्किल टेस्ट और/या इंटरव्यू होंगे।

एनसीईआरटी की भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें

विभाग का नाम नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT)
पद का नाम नॉन-टीचिंग (लेवल-2,-5, 6-8, 10-12)
आवेदन की शुरुआत 27 दिसंबर 2025 सुबह 9 बजे
आवेदन की लास्ट डेट 16 जनवरी 2026 रात्रि 11.55 बजे
कुल रिक्तियां 173
योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और/या इंटरव्यू
आधिकारिक वेबसाइट ncert.org.in
आधिकारिक नोटिस यहां क्लिक कर देखें…

एनसीईआरटी की नौकरी में कितनी सैलरी मिलेगी?

सैलरी स्ट्रक्चर पद के आधार पर लेवल 2 से लेवल 12 तक अलग-अलग पे लेवल में बंटा हुआ है। लेवल 2 की बेसिक सैलरी 19,900 रुपये है, वहीं लेवल-12 की बेसिक सैलरी 78,800 तक है। बेसिक सैलरी के अलावा, चुने गए उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), और परिवहन भत्ता (TA) जैसे अतिरिक्त भत्ते भी मिलते हैं।

और पढ़े  सरकारी नौकरी: आज इन भर्तियों की अंतिम तिथि, 10500 से अधिक रिक्तियां, पुलिस-यूपीएससी समेत कई विभागों में मौके

कैसे करें अप्लाई?

इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने पर नीचे बताए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकेंगे:

  • सबसे पहले एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in को ओपन करें।
  • होम पेज पर मौजूद भर्ती/वैकेंसी सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विज्ञापन संख्या 01/2025 (नॉन-एकेडमिक) से जुड़ा NCERT Non-Teaching Online Apply लिंक खोजें और उस पर जाएं।
  • नए अभ्यर्थियों को पहले रजिस्ट्रेशन करके यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा।
  • लॉग इन करने के बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव सही-सही दर्ज करें।
  • निर्धारित साइज और फॉर्मेट में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क देय है, तो ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान पूरा करें।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
  • Related Posts

    सरकारी नौकरी: इन 4 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भरें फॉर्म, जानें डिटेल्स

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए चार संस्थानों में भर्ती के अवसर हैं। इनमें दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन…

    5200+ पद: आज बंद हो रही पांच भर्तियों की आवेदन विंडो, एसएससी समेत इन विभागों में नौकरी, कौन भर सकता है फॉर्म?

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आज यानी 7 अक्तूबर 2026 महत्वपूर्ण तारीख है। इस दिन UKSSSC, SSC, UPESSC समेत कई भर्तियों की लास्ट डेट है। इनमें 2,536…