घोसी उपचुनाव में जीत का तोड़ा रिकॉर्ड: समाजवादी पार्टी की साइकिल खूब दौड़ी रण में, बीजेपी चारों खाने हुई चित्त।।

Spread the love

घोसी उपचुनाव में जीत का तोड़ा रिकॉर्ड: समाजवादी पार्टी की साइकिल खूब दौड़ी रण में, बीजेपी चारों खाने हुई चित्त।।

घोसी उपचुनाव के परिणाम से उत्तर प्रदेश की सियासी जमीन के ताप की आजमाइश हो गई। घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह ने भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से हराया। इस चुनाव पर पूरे देश की नजर थी। घोसी के सियासी रण में साइकिल ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि भाजपा चारों खाने चित्त हो गई। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह को 42759 वोटों से हराया है। 2022 विधानसभा चुनाव में सपा से चुनाव लड़ रहे दारा सिंह ने 22000 वोटों से जीत दर्ज की थी।
यह सीट दारा सिंह चौहान के इस्तीफे देने के कारण खाली हुई थी। इस उपचुनाव में वैसे तो मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच था, लेकिन प्रतिष्ठा एनडीए और इंडिया गठबंधन की दांव पर लगी थी। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बने इंडिया गठबंधन की सियासी पकड़ का भी यह नतीजा माना जा रहा है।

सपा प्रत्याशी की इस विशाल जीत से विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ चहक उठा। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन को जनता स्वीकार किया है। कहा कि घोसी उपचुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव 2024 में दिखेगा।

घोसी विधानसभा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी प्रत्याशी ने 42 हजार के अधिक अंतर से जीत दर्ज की हो। उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में एक लाख 8 हजार 430 वोट पाने वाले दारा सिंह चौहान इस बार 81668 पर सिमट कर रह गए है। जबकि सुधाकर ने 124427 मत पाकर 42 हजार 759 वोट से सबसे बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले बड़ी जीत का रिकार्ड वर्तमान सदर विधायक अब्बास अंसारी का है, जिन्होंने 38116 मतों से भाजपा प्रत्याशी को हराया था। सबसे बड़ी बात यह रही कि 10वें चरण की मतगणना के बाद समाजवादी ने जो बढ़त बनाई वो 32वें राउंड तक बरकरार रहा।

और पढ़े  2 भाइयों की 27वीं मंजिल से गिरने से हुई मौत, अंधेरा बना काल, परिवार में मातम

घोसी उपचुनाव में जीत को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये झूठे प्रचार और जुमला जीवियों की पराजय है। ये दलबदल-घरबदल की सियासत करने वालों की हार है। उन्होंने कहा कि ये नतीजा भाजपा का अहंकार और घमंड को चकनाचूर करने वाला है। ये एक ऐसा चुनाव है, जिसमें जीते तो एक विधायक हैं। पर हारे कई दलों के भावी मंत्री हैं। इंडिया टीम है और पीडीए रणनीति। जीत का हमारा ये नया फॉर्मूला सफल साबित हुआ है। घोसी की जनता को धन्यवाद। सुधाकर सिंह को जीत की बधाई।


Spread the love
  • Related Posts

    अमित शाह: काशी पहुंचे गृहमंत्री शाह,4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया स्वागत,हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

    Spread the love

    Spread the love     भारत सरकार में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर सोमवार की शाम को पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी…


    Spread the love

    हादसा: डंपर और ट्रक की टक्कर में क्लीनर की गर्दन धड़ से अलग, सड़क पर पड़ा तड़पता रहा धड़

    Spread the love

    Spread the love    बेहट कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर साइड में खड़े खनिज से भरे डंपर में पीछे से आए तेज रफ्तार खनिज से लदे ट्रक ने टक्कर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!