भव्य रूप से सजाया जा रहा गर्भगृह,डेढ़ कुंतल पंजीरी एक कुंतल पंचामृत और फल- मिठाई का लगेगा भोग

भव्य रूप से सजाया जा रहा गर्भगृह,डेढ़ कुंतल पंजीरी
एक कुंतल पंचामृत और फल- मिठाई का लगेगा भोग

आज आधी रात को खुला रहेगा रामलला दरबार, भव्य रूप से सजाया जा रहा गर्भगृह,डेढ़ कुंतल पंजीरी
एक कुंतल पंचामृत और फल- मिठाई का भोग लगेगा

अयोध्या-
आज आधी रात को रामलला दरबार खुला रहेगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह यहां ठीक रात 12 बजे मनाया जाएगा। हांलाकि सुरक्षा कारणों से श्रद्धालु इस अवसर पर शामिल नहीं हो सकेंगे पर रामलला के पुजारी,राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और सुरक्षा संगठन के लोग इस अवसर पर दर्शन लाभ ले सकेंगे। रामलला को डेढ़ कुंतल पंजीरी, एक कुंतल पंचामृत और फल, मिठाई का भोग लगेगा। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला की शाम को आरती भोग के बाद मंदिर आठ बजे बंद हो जाएगा। इसके बाद रामलला का दरबार रात 11 बजे खुलेगा। रामलला चारो भैया को पीले रंग का विशेष वस्त्र और आभूषण पहनाएं जाऐंगे। पूरे गर्भगृह की खास तौर पर सजावट की जाएगी। ठीक 12 बजे मंगल ध्वनियों के बीच श्रीकृष्ण का प्राकट्य होगा। इस अवसर पर आरती होगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भगवान को पंजीरी,फल,पंचामृत और मेवा-मिष्ठान का भोग लगाकर उसका प्रसाद भक्तों को दिया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के गठन के बाद से रामलला के दरबार में हर उत्सव पहले की अपेक्षा बेहद भव्य रूप से मनाया जा रहा है।रामलला के लिए आवश्यक हर सुविधाओं को ट्रस्ट की ओर से दिया जा रहा है। इसी तरह मणिराम दास जी की छावनी,श्रीरामवल्लभाकुंज,लक्ष्मण किला,सियाराम किला,राजसदन,राधा बृजराज मंदिर,सुंदर सदन, सियाराम किला, तिवारी मंदिर,सार्वभौम आश्रम,पंचमुखी हनुमान मंदिर,हनुमत निवास,हनुमत सदन,सदगुरु सदन,रामलला सदन,जानकी महल ट्रस्ट, कालेराम मदिर आदि एक हजार स्थानों में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।कनक भवन में यह पर्व बुधवार की शाम 7 बजे की आरती में मनाया गया।

और पढ़े  सौरभ हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की सजा पर फैसला कुछ देर में, कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों की हुई तीखी बहस
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…