उत्तराखंड: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन, पढ़िए पूरी जानकारी

 

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के लिए उद्योग विभाग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना से 10 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।

बीते माह प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अति सूक्ष्म योजना को मर्ज कर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 लागू की है। यह योजना 2030 तक प्रभावी रहेगी। योजना के तहत विनिर्माण क्षेत्र में परियोजना लागत 25 लाख, सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख व अन्य सूक्ष्म व्यवसाय के परियोजना लागत दो लाख तक निर्धारित की गई।

सूक्ष्म व्यवसाय के लिए दो लाख ऋण पर सरकार पर 25 से 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा दो से 10 लाख तक 20 से 25 प्रतिशत और 10 लाख से 25 लाख तक ऋण पर 15 से 20 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उद्योग विभाग की ओर से आवेदन की स्क्रूटनी करने के बाद ऋण स्वीकृति के लिए बैंकों को भेजे जाएंगे। प्रदेश सरकार ने बैंकों को ऋण वितरण के लिए समय सीमा तय की है। पांच लाख तक के आवेदन को दो सप्ताह, पांच से 25 लाख तक आवेदनों को तीन सप्ताह में स्वीकृत करना होगा।

और पढ़े  उत्तराखंड राजनीति: दो बार के विधायक खजान दास के सामने अपनों की चुनौती, इस बार पार्टी के ही कई नेता उम्मीदवार
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    केबीसी के मंच पर पहुंचे दून के लोकेंद्र: बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बिग बी को भेंट की पहाड़ी टोपी

    उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाते हुए दून निवासी लोकेंद्र सोनी ने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पहाड़ी टोपी पहनकर प्रदेश…