Rare Disease: डेढ़ साल के बच्चे को लगा 17.5 करोड़ का इंजेक्शन, दुर्लभ किस्म की बीमारी एसएमए पीड़ित था बच्चा

Spread the love

Rare Disease: डेढ़ साल के बच्चे को लगा 17.5 करोड़ का इंजेक्शन, दुर्लभ किस्म की बीमारी एसएमए पीड़ित था बच्चा

बेहद दुर्लभ किस्म की बीमारी एसएमए (स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी) से पीड़ित डेढ़ साल के कनव को 17.5 करोड़ का इंजेक्शन लग गया है। कनव को जन्म से ही एसएमए नामक गंभीर बीमारी है। मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कनव का हाल जानने के लिए उसके घर पहुंचे और उसके परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर इस मुलाकात से जुड़ा वीडियो भी साझा किया है।
बच्चे का हाल लेने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स (ट्विटर) पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘कनव को जन्म से ही यह गंभीर बीमारी है। देश में अब तक ऐसे कुल नौ मामले ही हैं। इस बच्चे को 17.5 करोड़ का इंजेक्शन लगना था जो अमेरिका से आना था।
इस छोटे बच्चे को एक नई जिंदगी देने के लिए हमारे सांसद संजीव अरोड़ा और संजय सिंह के प्रयासों और जनता के सहयोग से वो इंजेक्शन लग गया है, और बच्चा अभी स्वस्थ है। धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। जितने भी सेलेब्रिटीज, नेताओं और मीडिया संस्थानों ने इस नेक काम में परिवार की मदद की है उन सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। ईश्वर इस बच्चे को हमेशा स्वस्थ और खुशहाल रखें’।

अब इंजेक्शन लगने के बाद बच्चा जी सकता है अपना सामान्य जीवन-
विशेषज्ञ के मुताबिक, इस बीमारी से ग्रसित बच्चों को अगर सही समय पर यह विशेष इंजेक्शन दिया जा सके तो न केवल इनकी जिंदगी बचाई जा सकती है, बल्कि ये दूसरे बच्चों की तरह सामान्य जिंदगी भी जी सकते हैं। एसएमए से ग्रसित बच्चों के अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर देते हैं और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

और पढ़े  प्रधानमंत्री मोदी ने किया नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान का आगाज: बोले- युवा तन-मन से हों स्वस्थ, तभी विकसित होगा भारत

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मची आफत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सुबह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन भर मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया…


    Spread the love

    Delhi एसआईआर: 2002 की वोटर सूची में नाम न होने पर भी नहीं कटेगा वोट, चुनाव आयोग ने मतदाताओं को दी राहत

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग ने लाखों मतदाताओं के लिए बड़ी राहत देने वाला स्पष्टीकरण जारी किया है। मुख्य निर्वाचन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *