जी20 शिखर सम्मेलन:- राजघाट पर एकत्र हुए प्रधानमंत्री मोदी समेत जी20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, पुष्पांजलि अर्पित की

जी20 शिखर सम्मेलन:- राजघाट पर एकत्र हुए प्रधानमंत्री मोदी समेत जी20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, पुष्पांजलि अर्पित की

भारत में जी20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन सभी नेता दिल्ली में राजघाट पर एकत्र हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अन्य राष्ट्राध्यक्षों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित की।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार सुबह राजघाट पर जी20 नेताओं की अगवानी की। पीएम मोदी ने जी20 नेताओं को ‘अंगरखा’ पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पृष्ठभूमि में ‘बापू कुटी’ का चित्र दिखाई दिया। महाराष्ट्र में वर्धा के पास सेवाग्राम आश्रम में स्थित ‘बापू कुटी’ 1936 से लेकर 1948 में महात्मा गांधी के निधन तक उनका निवास स्थान था।

प्रधानमंत्री जी20 नेताओं को ‘बापू कुटी’ के महत्व के बारे में समझाते नजर आए। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद जी20 नेताओं ने ‘लीडर्स लाउंज’ में ‘शांति दीवार’ पर हस्ताक्षर भी किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘राजघाट पर जी 20 परिवार ने शांति, सेवा, करुणा और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जैसे-जैसे विविध राष्ट्र एकजुट हो रहे हैं, गांधी जी के शाश्वत आदर्श सामंजस्यपूर्ण, समावेशी और समृद्ध वैश्विक भविष्य के लिए हमारी सामूहिक दृष्टि का मार्गदर्शन करते हैं।’

और पढ़े  सांसों पर गहराया संकट-: दिल्ली में 11 जगह एक्यूआई 400 पार, ग्रैप-2 लागू होने पर भी वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर
  • Related Posts

    दिल्ली: करोल बाग के गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग, बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

    मध्य दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट स्थित ‘चेन वाली गली’ के 13 ब्लॉक में, पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग लग गई है। आग पर काबू पाने…

    संकट: दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, आज सुबह आईटीओ और फिरोज शाह कोटला रोड के आसपास का एक्यूआई 420 दर्ज

    दिवाली के कई रोज पहले से दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह भी ऐसा ही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आनंद विहार…