आगरा के थाना शाहगंज के नरीपुरा क्षेत्र से 13 अगस्त को गायब हुई किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि किशोरी को पड़ोस में किराये पर रहने वाली महिला ने ही बहला-फुसलाकर मायके ले जाकर बंधक बना लिया था। यहां किशोरी के साथ एक महीने तक रोजाना दुष्कर्म किया गया। किसी तरह किशोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे 11 सितंबर को मुक्त कराया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है।








