दुष्कर्म – नहाते हुए पड़ोसन का बनाया गंदा वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर हर रात किया दुष्कर्म, पति को भी नहीं लगी भनक

Spread the love

दुष्कर्म – नहाते हुए पड़ोसन का बनाया गंदा वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर हर रात किया दुष्कर्म, पति को भी नहीं लगी भनक

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में नहाते हुए महिला का वीडियो युवक द्वारा बनाया गया। इस वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने पड़ोसी महिला को जाल में उलझा लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसके साथ संबंध बनाने लगा। महिला के पति को इसकी भनक न लगे, इसलिए आरोपी उसकी अनुपस्थिती का इंतजार करता था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक द्वारा महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया गया। इसके बाद उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पति जब भी घर नहीं होता, तो वो उसके साथ दुष्कर्म करता। पीड़िता ने बताया कि समाज में बदनामी की वजह से वो ये सब सहती रही, लेकिन कुछ दिन पहले उसने हद ही पार कर दी। वो उसने अपने साथ एक गेस्ट हाउस में ले गया। यहां उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया। विरोध करने पर वो अब भी वही धमकी देता है कि किसी को बताया तो समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ूंगा।

पड़ोसी युवक की इन हरकतों से वो अब तंग आ चुकी है। इसी वजह से वो थाने पहुंची और पूरी घटना के बारे में बताया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद प्रवीन कुमार गांव सुहागपुर थाना नौहझील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

और पढ़े  हादसा: प्रधानमंत्री आपदा कोष से मृतकों के परिजन को दो लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा, खोज अभियान जारी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *