दुष्कर्म:- ऑटो चालक बना हैवान, 5 साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म।

दुष्कर्म:- ऑटो चालक बना हैवान, 5 साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म।

पंजाब के लुधियाना में पांच साल की बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां घर के बाहर खेल रही मासूम को ऑटो चालक अगवा करके अपने साथ ले गया। आरोपी पहले बच्ची को कभी देर तक घुमाता रहा और इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाद में बच्ची को वापस छोड़ गया। गनीमत रही कि बच्ची को ले जाते वक्त आरोपी ऑटो चालक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बच्ची के गायब पर परिवार ने काफी तलाश की लेकिन जब रात को बच्ची घर पहुंची तो परिवार वालों ने राहत की सांस ली लेकिन बच्ची की आपबीती सुन सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस के आलाधिकारी और थाना दुगरी की एसएचओ इंस्पेक्टर मधु बाला ने घटनास्थल का दौरा किया।
पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा।

थाना दुगरी की एसएचओ मधु बाला ने बताया कि बच्ची गुरुवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची को एक चालक ने अपने ऑटो में बैठाया और उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। वह उसे काफी समय तक घुमाता रहा और दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया और छोड़कर फरार हो गया। बच्ची के घर पहुंचने पर परिवार ने राहत की सांस ली और गायब होने के बारे में पूछा। बच्ची के खुलासे से परिवार के होश उड़ गए। इसके बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके बाद ऑटो चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मधु बाला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा।

और पढ़े  अमृतसर कोर्ट का फैसला: चाचा की हत्या के दोषी को उम्र कैद, नशे का आदी था गुरपिंदर, संपत्ति के लिए ली थी जान
  • Related Posts

    504 करोड़ का बैंक घोटाला: आईएएस को सोने के सिक्के, बेटे को दिलाए दो करोड़, हरियाणा के अफसरों के खिलाफ चार्जशीट

    हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थाओं के 504 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट में छह आईएएस अधिकारियों की गंभीर भूमिका सामने आई हैं। एक अफसर…

    अमृतसर कोर्ट का फैसला: चाचा की हत्या के दोषी को उम्र कैद, नशे का आदी था गुरपिंदर, संपत्ति के लिए ली थी जान

    अमृतसर जिला सेशन जज जतिंदर सिंह की अदालत ने चाचा नरेंद्र सिंह की हत्या के दोषी गुरपिंदर सिंह उर्फ गोपी को उम्र कैद सुनाई।  गुरपिंदर सिंह गांव गागरभाणा का निवासी…